{"_id":"67a7c266b9be634c38025b35","slug":"two-arrested-in-case-of-fraud-of-rs-465-crore-from-travel-agency-operator-meerut-news-c-72-1-smrt1021-128573-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रैवल एजेंसी संचालक से 4.65 करोड़ की ठगी मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रैवल एजेंसी संचालक से 4.65 करोड़ की ठगी मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। 1070 लोगों को थाईलैंड की ट्रिप पर भेजकर ट्रैवल एजेंसी संचालक से 4.65 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में जानी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी संचालक अंकित कुमार गुप्ता ने तीन माह पूर्व नोएडा सेेक्टर-58 स्थित एजेड बैंक फाइनेंस सर्विसेज कंपनी के सीईओ समीर मुस्तखान दीवान और प्रबंध निदेशक वसीम अकबर, वरुण कुमार व प्रदीप चौधरी के खिलाफ जानी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें से सीईओ समीर मुस्तखान दीवान और प्रबंध निदेशक वरुण कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।
बागपत रोड ग्रीनवुड कॉलोनी निवासी अंकित कुमार गुप्ता की एकेजी ट्रैवल्स के नाम से कंपनी है। एसएसपी को दिए शिकायतीपत्र में उन्होंने बताया था कि तीन जून 2024 को उनकी कंपनी की नोएडा सेेक्टर-58 स्थित एजेड बैंक फाइनेंस सर्विसेज कंपनी के साथ व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए व्यापारिक डील हुई थी। उनकी कंपनी से एजेड कंपनी ने थाईलैंड ट्रिप के संबंध में संपर्क किया था। दोनों कंपनियों के बीच हुई व्यापारिक डील के तहत करीब 1200 लोगों को थाईलैंड ट्रिप पर भेजना तय हुआ था। इसमें प्रति व्यक्ति खर्च 43,500 रुपये तय हुआ था। 26, 27 और 28 जून को 1070 लोगों को थाईलैंड भेजा गया था। इसमें हुआ 4,65,45,000 रुपये का पूरा खर्च अंकित कुमार गुप्ता ने किया।
इससे पहले 3 जून 2024 को एजेड कंपनी को व्हाट्सएप पर उन्होंने कुटेशन भेजी थी। एडवांस पेमेंट के रूप में कंपनी की ओर से 10 जून को 4.49 लाख रुपये की कूटरचित डिजिटल भुगतान उनके खाते में दिखाया गया। जबकि उन्हें कोई रकम प्राप्त नहीं हुई। उन्हें इसका पता बाद में चला। आरोप है कि जानबूझ कर उनकी रकम हड़प ली गई। बकाया धनराशि 30 जून को उन्हें देना तय हुआ था, लेकिन थाईलैंड से सभी यात्रियों के वापस आने के बाद भी एजेड कंपनी ने भुगतान नहीं किया। उन्होंने कंपनी से बकाया रुपये की मांग की लेकिन उन्हें कुछ नहीं दिया गया। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -
ये सेवाएं देती है कंपनी
एजेड बैंक फाइनेंशियल सर्विसेज एक मुद्रा व्यापार प्लेटफार्म है। यह क्रिप्टो करेंसी व्यापार में भी सेवाएं देती है। इसके अलावा फॉरेक्स, म्यूचुअल फंड और निफ्टी 50 सहित विभिन्न प्रकार के व्यापार विकल्प प्रदान करती है। बड़ी संख्या में निवेशक इस कंपनी से जुड़े हैं।