फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested after a gang disclosure and car bike recovered at Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, कार-बुलेट और तमंचे बरामद

Mon, 19 Aug 2019 11:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Aug 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested after a gang disclosure and car bike recovered at Muzaffarnagar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीन कार, बाइक, एक्टिवा बरामद की हैं। आरोपी चोरी और लूट के वाहनों को फर्जी कागजात के जरिए बेचते थे।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सिविल लाइंस थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त कार्रवाई के तहत रविवार देर रात चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी अर्पित अग्रवाल पुत्र आलोक निवासी कंबलवाला बाग, नई मंडी और विनोद पुत्र शांतिस्वरूप निवासी मुनीम कॉलोनी के पास से दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर दो कार, दो बुलेट बाइक, एक बाइक, दो एक्टिवा और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई। आरोपी एक अन्य साथी विशाल कश्यप पुत्र मांगा निवासी शांतिनगर कूकड़ा के साथ मिलकर चोरी की गाड़ियों पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर बेचते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शेयर मार्केट में नुकसान होने पर धंधे से जुड़ा विनोद
आरोपी विनोद ने पूछताछ में बताया कि वह पहले नई मंडी में गुड़ का कारोबार करता था। इसके बाद उसने शेयर मार्केट में पैसा लगाना शुरू किया, जिसमें उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा। इसी बीच वह विशाल कश्यप व अर्पित अग्रवाल के संपर्क में आया और नई मंडी के राम प्लॉजा में ऑफिस खोलकर शेयर मार्केट की आड़ में चोरी के वाहन बेचने लगा। विशाल को करीब दो माह पूर्व गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना पुलिस ने चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट से वाहनों के नंबर लेकर बेचते थे चोरी की गाड़ियां
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर सोशल वेबसाइट पर बिकने वाले दूर-दराज के वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर कॉपी करते थे। इसके बाद उस मॉडल की उसी गाड़ी पर वही रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी रूप से डालकर उन्हें यहां बेच देते थे।

दिल्ली से चोरी हुई थीं दोनों कार
वाहन चोर गिरोह के विनोद और अर्पित से बरामद हुई दोनों कार दिल्ली से चोरी की गईं थीं। पुलिस ने उक्त दोनों कारों को ट्रेस कर लिया है, जिनके संबंध में संबंधित दिल्ली थाना पुलिस को जानकारी दे दी गई है। अन्य वाहनों की भी जानकारियों जुटाई जा रही हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed