{"_id":"6298fe83f922b32fdb1460df","slug":"train-update-now-rajyarani-express-train-will-be-canceled-till-13th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Update: यात्रियों के सामने बड़ी परेशानी, अब 13 जून तक रद रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Update: यात्रियों के सामने बड़ी परेशानी, अब 13 जून तक रद रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस, जानें वजह
Fri, 03 Jun 2022 12:16 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:16 AM IST
सार
मेरठ से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए लगातार परेशानी बढ़ रही है। अब 13 जून तक के लिए राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन को रद कर दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मेरठ से लखनऊ जाना अब कठिन होता जा रहा है। रेलवे की ओर से राज्यरानी एक्सप्रेस को बार-बार रद किया जा रहा है। अब ट्रेन को 13 जून तक रद किया गया है। आज से लखनऊ से मेरठ तक राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन शुुरू किया जाना था। 28 अप्रैल से अभी तक राज्यरानी को दस दिनों के लिए चौथी बार रद किया गया है। इससे यात्रियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। बिजली की खपत बढ़ने पर कोयले की निर्बाध आपूर्ति के लिए मालगाड़ियों के अधिक संचालन को कारण बताया जा रहा है। लखनऊ से मेरठ आने वाली राज्यरानी तीन जून से 12 जून और मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी चार जून से 13 जून तक रद रहेगी।
विज्ञापन
इससे पहले राज्यरानी को 24 मई से तीन जून तक के लिए रद किया गया था। मेरठ से लखनऊ जाने के लिए एकमात्र ट्रेन नौचंदी में वेटिंग और 100 रुपये अधिक खर्च करना पड़ रहा है। राज्यरानी को 28 अप्रैल से आठ मई और 12 मई से 22 मई तक भी रद किया गया था। मेरठ से लखनऊ जाने के लिए सिर्फ नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन है। इसके बावजूद भी राज्यरानी एक्सप्रेस को रद किया जा रहा है। जबकि लखनऊ रूट पर कई ट्रेनों का संचालन किया जाता है। लेकिन हर बार सिर्फ आठ ट्रेनों को रद किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: आखिर यहां से बरामद हुए युवक-युवती, प्रेमिका ने अदालत में दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
पांच को रद रहेगी नौंचदी
वहीं, पांच जून को नौचंदी एक्सप्रेस भी रद रहेगी। इस दिन मेरठ से लखनऊ जाने के लिए कोई ट्रेन सिटी स्टेशन पर नहीं मिलेगी। वहीं, छह जून को लखनऊ से मेरठ के लिए कोई ट्रेन नहीं होगी। छह जून को लखनऊ से नौचंदी एक्सप्रेस रद रहेगी। ट्रेनों के रद होने पर जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं। कोई भी ट्रेनों के रद होने पर रेलवे प्रशासन से बात नहीं कर रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, अब खुल रही घोटाले की पोल, कर्मचारियों ने भी खड़े किए तीन मंजिला मकान