फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बेटियों की मौत का मामला: आखिर यहां से बरामद हुए युवक-युवती, प्रेमिका ने अदालत में दिया बड़ा बयान

Thu, 02 Jun 2022 08:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Jun 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
Mother daughters death case: Boyfriend and girlfriend recovered from Haridwar and appeared in court
कोर्ट में पेश हुए प्रेमी युगल। - फोटो : amar ujala

बागपत में बाछौड़ प्रकरण से चर्चा में आए युवक प्रिंस और युवती कोमल को पुलिस ने बुधवार की रात हरिद्वार से बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। युवती के बयान दर्ज कराए। युवती ने शादी करने की बात कहते हुए युवक के साथ जाने की इच्छा जताई। कोर्ट ने उसे युवक के साथ भेज दिया। इन दोनों के गांव से चले जाने पर ही पुलिस ने युवक के घर दबिश दी थी। इसी से आहत होकर युवक की मां और दो बहनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था, जिनकी मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई थी। 



बाछौड़ गांव से तीन मई को युवक प्रिंस और युवती कोमल घर से चले गए थे। युवती के परिजनों ने प्रिंस के खिलाफ कोमल को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा छपरौली थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में छपरौली पुलिस ने प्रिंस के घर दबिश दी। आरोप है कि पुलिस की अभद्रता से आहत होकर प्रिंस की मां गीता और उसकी दो बहनों प्रीति व स्वाति ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया था। मेरठ के अस्पताल में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था।

Mother daughters death case: Boyfriend and girlfriend recovered from Haridwar and appeared in court
प्रेमी युगल। - फोटो : amar ujala

यह मामला किसी तरह शांत हो गया था, लेकिन पुलिस को कोमल और प्रिंस के साथ अप्रिय घटना होने का डर था। इसी को देखते हुए दोनों को तलाश करने के लिए कई टीम लगाई गई थी। एक मोबाइल नंबर के सहारे दोनों के हरिद्वार में होने का पता चला। पुलिस ने बुधवार रात को दोनों को हरिद्वार से बरामद कर लिया।

Mother daughters death case: Boyfriend and girlfriend recovered from Haridwar and appeared in court
कोर्ट में पेश हुए प्रेमी युगल। - फोटो : amar ujala

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि दोनों बालिग है और हरिद्वार में एक मंदिर में शादी करने के बाद कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। युवक गैस एजेंसी और युवती एक दुकान में नौकरी कर रही थी। युवती ने कोर्ट में दर्ज कराए अपने बयान में युवक के साथ ही रहने की बात कही। कोर्ट ने निर्देश दिया कि दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी। एसपी के मुताबिक दोनों वापस हरिद्वार जाने की बात कहकर बागपत से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother daughters death case: Boyfriend and girlfriend recovered from Haridwar and appeared in court
बागपत में मां-बेटियों की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala

युवक-युवती बोले, तीन मौत के बारे में पता नहीं चला
पुलिस ने बरामदगी के बाद प्रिंस और कोमल से पूछा कि तीन मौत होने के बाद भी वापस क्यों नहीं आए। दोनों ने बताया कि उन्हें इस बारे में पता ही नहीं चला कि इस तरह प्रिंस की मां व दो बहनों की मौत हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Mother daughters death case: Boyfriend and girlfriend recovered from Haridwar and appeared in court
बागपत में महिला और दो बेटियों की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala

युवक व युवती को हरिद्वार से बरामद कर लिया गया है। दोनों बालिग है। युवती ने युवक के साथ जाने की इच्छा जताई थी। कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दी है। युवती को लेकर जाने का मुकदमा अब खत्म हो जाएगा। तीन मौत वाले मुकदमे में एसआईटी जांच कर रही हैं। - नीरज कुमार जादौन, एसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed