फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, अब खुल रही घोटाले की पोल, कर्मचारियों ने भी खड़े किए तीन मंजिला मकान

Thu, 02 Jun 2022 07:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Jun 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
UP News: scam in Pradhan Mantri Awas yojana in Baghpat city see photos
प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला। - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री आवास योजना में जिला विकास नगरीय अभिकरण (डूडा) के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से किए गए खेल की परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। बागपत में डीएम की ओर से कराई जा रही लाभार्थियों की जांच में सामने आया है कि अपात्रों को लाभ देकर खूब घोटाला किया गया है। शहर में स्वीकृत मकानों को यमुना खादर और नगर पालिका क्षेत्र से बाहर बनवाया गया हैं। ऐसे कोई एक-दो नहीं, बल्कि 30 प्रतिशत मकान ऐसे हैं, जिनमें यह खेल किया गया है। 



जिला विकास नगरीय अभिकरण (डूडा) में अपात्रों को लाभ देने के साथ ही अवैध कॉलोनियों और नगर पालिका क्षेत्र से बाहर प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान बनवाने की शिकायत होने पर जिलाधिकारी राजकमल यादव ने जांच शुरू कराई हैं।

UP News: scam in Pradhan Mantri Awas yojana in Baghpat city see photos
बागपत में घोटाला। - फोटो : amar ujala

वहीं जांच में अभी तक 30 प्रतिशत मकान ऐसे मिले हैं, जो कागजों में मुगलपुरा मोहल्ला, ठाकुरद्वारा मोहल्ला, देशराज मोहल्ला में दिखाए गए हैं। मगर, इनका निर्माण यमुना खादर, पाली गांव के जंगल, नौरोजपुर गांव के जंगल में कराया गया हैं। इन मकानों से प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र होने की लगी प्लेट भी हटा दी गई थी, जो जांच शुरू होने पर दोबारा लगाई गई है।

UP News: scam in Pradhan Mantri Awas yojana in Baghpat city see photos
प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला। - फोटो : amar ujala

डूडा कर्मियों ने योजना का लाभ लेकर तीन मंजिल मकान बनाए
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भले ही ऐसे गरीब परिवारों को मिलना था, जिनके पास पक्का मकान नहीं है। मगर, डूडा के कर्मचारियों ने ही योजना का फायदा उठाते हुए तीन मंजिल मकान बना लिए। इसमें अधिकारियों से मिलीभगत करने का आरोप लगा है। अब जांच होने पर सबसे ज्यादा सवाल ऐसे कर्मियों पर ही उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: scam in Pradhan Mantri Awas yojana in Baghpat city see photos
बागपत में घोटाला। - फोटो : amar ujala

अधिकारियों की जांच के बाद रिपोर्ट का इंतजार
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाए गए मकानों की जांच में भले ही खूब घपला निकल रहा हो। मगर, अभी अधिकारिक तौर पर रिपोर्ट तैयार नहीं की गई है। इस रिपोर्ट पर सबकी नजर है कि कौन-कौन अधिकारी और कर्मचारी इस खेल में फंसेगा।

विज्ञापन
UP News: scam in Pradhan Mantri Awas yojana in Baghpat city see photos
प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला। - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाए गए मकानों की जांच कराई जा रही थी। जांच पूरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट जल्द तैयार करने के लिए कहा गया है, जिससे पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - राजकमल यादव, जिलाधिकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed