फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders clash in Lalkurti over attracting customers to their shops.

Meerut News: लालकुर्ती में दुकान पर ग्राहक बुलाने को लेकर व्यापारी भिड़े

Fri, 18 Sep 2026 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Traders clash in Lalkurti over attracting customers to their shops.
- एसपी सिटी बोले वीडियो की कर रहे जांच, होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती पैठ बाजार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर व्यापारियों के बीच मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

लालकुर्ती पैंठ बाजार में ग्राहकों को आवाज देकर दुकान पर बुलाने के लिए कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। एक बार फिर मारपीट हो गई। जिसकी वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने लालकुर्ती पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। एसपी सिटी का कहना है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने मांग की वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर मारपीट और अराजकता करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article