{"_id":"6124c9c28ebc3e0605284ee5","slug":"tokyo-paralympics-2021-paralympics-will-start-from-today-and-five-players-from-western-up-will-play","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tokyo Paralympics 2021: 27 अगस्त को विवेक और ज्योति करेंगे कमाल, डीएम समेत इन पांच खिलाड़ियों से पदक की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tokyo Paralympics 2021: 27 अगस्त को विवेक और ज्योति करेंगे कमाल, डीएम समेत इन पांच खिलाड़ियों से पदक की आस
Tue, 24 Aug 2021 04:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 24 Aug 2021 04:00 PM IST
सार
गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास ललिनाकेरे यथिराज बैडमिंटन, मेरठ के विवेक चिकारा तीरंदाजी, मुजफ्फरनगर की ज्योति बालियान तीरंदाजी, नोएडा के गोविंदगढ़ निवासी प्रवीण कुमार एथलेटिक्स, संभल के दीपेंद्र सिंह शूटिंग में चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
विवेक चिकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक का आज से आगाज हो रहा है। टोक्यो में 25 अगस्त से मुकाबले शुरू होंगे। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच खिलाड़ी पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे। टोक्यो ओलंपिक में यूपी से आठ खिलाड़ी भले ही पदक लेने से चूक गए हों, लेकिन पैरा खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास ललिनाकेरे यथिराज बैडमिंटन, मेरठ के विवेक चिकारा तीरंदाजी, मुजफ्फरनगर की ज्योति बालियान तीरंदाजी, नोएडा के गोविंदगढ़ निवासी प्रवीण कुमार एथलेटिक्स, संभल के दीपेंद्र सिंह शूटिंग में चुनौती पेश करेंगे। 27 अगस्त को मेरठ के विवेक चिकारा व मुजफ्फरनगर की ज्योति बालियान मैदान में उतरेंगे। संभल के पैरा शूटर दीपेंद्र 31 अगस्त, गौतमबुद्धनगर डीएम सुहास यथिराज बैडमिंटन स्पर्धा में दो सितंबर व नोएडा के प्रवीण कुमार हाईजंप में तीन सितंबर को पैरालंपिक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
खिलाड़ी और उनकी प्रतियोगिताएं
मेरठ के विवेक चिकारा - तीरंदाजी में मेंस सिंगल स्पर्धा - 27 अगस्त दोपहर 2 बजे रैंकिंग राउंड
मुजफ्फरनगर की ज्योति बालियान - तीरंदाजी वुमेंस सिंगल स्पर्धा - 27 अगस्त सुबह 9 बजे व मिक्स इवेंट में रैंकिंग राउंड
संभल के दीपेंद्र सिंह - शूटिंग 10 मी. एयर पिस्टल स्पर्धा - 31 अगस्त 11 बजे क्वालीफाई राउंड
डीएम सुहास यथिराज - बैडमिंटन सिंगल स्पर्धा - 2 सितंबर सुबह 5:30 बजे से मुकाबला
नोएडा के प्रवीण कुमार - हाई जंप मेंस - 3 सितंबर सुबह 7:30 बजे