{"_id":"5ff222ca8ebc3e3eaf215f66","slug":"today-s-last-day-of-admission-with-open-merit-in-pg-city-news-mrt51876207","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी में ओपन मेरिट से प्रवेश का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी में ओपन मेरिट से प्रवेश का आज आखिरी दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस एवं कॉलेजों में पीजी कोर्सों में ओपन मेरिट से प्रवेश का आज अंतिम दिन है। इसके बाद विवि दूसरी ओपन मेरिट पर निर्णय लेगा। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं का नाम मेरिट में आ चुका है, वे आज ही प्रवेश ले लें।
वहीं, एलएलबी में पोर्टल पर बिन मान्यता वाले कॉलेजों को खोले जाने से दूसरी मेरिट अटकी हुई है। यदि एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद को मान्यता नहीं मिली तो यहां पहली मेरिट से हुए प्रवेश रद्द किए जा सकते हैं। इन छात्र-छात्राओं को फिर दूसरे एडेड कॉलेजों में प्रवेश का मौका दिया जा सकता है। इसको लेकर विवि प्रशासन निर्णय नहीं ले रहा है।
कंपनी की तरफ से नहीं दिया गया जवाब
एलएलबी के नौ कॉलेजों को बिन मान्यता के प्रवेश पोर्टल पर खोल देने के मामले में विवि प्रशासन द्वारा कंपनी से मांगे गए स्पष्टीकरण का अभी जवाब नहीं दिया गया है। विवि प्रशासन ने शनिवार को नोटिस देकर 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा था। सोमवार को विवि एलएलबी की मेरिट को लेकर कोई निर्णय ले सकता है।