Ayodhya Ram Mandir: ज्ञानमती माता समेत तीन को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण, ये होंगे शामिल
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए हस्तिनापुर के तीन लोगों को निमंत्रण मिला है। निमंत्रण पत्र के अनुसार, जैन धर्म की सर्वोच्च गणनी प्रमुख ज्ञानमती माता, जम्बूद्वीप के अध्यक्ष रविंद्रकीर्ति स्वामी और प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य रूप से होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए ऐतिहासिक नगरी के तीन लोगों को निमंत्रण पत्र दिया गया है, जो इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए देश में उत्साह का माहौल है। जिसके लिए घर-घर दीप जलाकर दीपावली मनाने के लिए अक्षत और निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। वहीं, अब इस भव्य कार्यक्रम में ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर के तीन लोगों को विशेष रूप से निमंत्रण पत्र दिया गया है, जिसमें जैन धर्म की सर्वोच्च गणनी प्रमुख ज्ञानमती माता, जम्बूद्वीप के अध्यक्ष रविंद्रकीर्ति स्वामी व प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन शामिल है।
इस कार्यक्रम के लिए देश के करीब सात हजार से ज्यादा वीवीआईपी और वीआईपी को न्योता दिया गया है। इसमें पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसके अलावा देश के दिग्गज संतों के साथ फिल्मी सितारे, क्रिकेटर्स और समाज के तमाम गणमान्य लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिए गए हैं।
इस अवसर पर जम्बूद्वीप के प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन ने बताया कि अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए उन्हें निमंत्रण मिला है और वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में स्थित मंदिर प्रांगण में दोपहर दो बजे तक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा।
रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश में भारी उत्साह है। इस अवसर पर विजय जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धार्मिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए हमेशा ही प्रयासरत हैं। वह इस कार्यक्रम में जम्बूद्वीप अध्यक्ष रविंद्रकीर्ति स्वामी के साथ शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारी
ये होंगे शामिल
अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सात हजार लोगों में चार हजार साधु संत, दो हजार वीआईपी, वीवीआईपी और एक हजार देश की बड़ी संस्थाओं के संस्थापक, अध्यक्ष शामिल होंगे। हालांकि, निमंत्रण पत्र में कहा गया है कि इसमें शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ उसका कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं होगा। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कोई मोबाइल लैपटॉप ब्लूटूथ आदि ले जाना भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध है।
यह भी पढ़ें: UP: पांच लाख का इनामी बद्दो सोशल मीडिया पर सक्रिय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना