फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three murder accused have surrendered in court in saharanpur

पुलिस को चकमा देकर तीन बदमाशों ने किया कोर्ट में सरेंडर, हत्या के हैं आरोपी

Sat, 27 Jul 2019 04:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/ गंगोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/ गंगोह Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 Jul 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
Three  murder accused have surrendered in court in saharanpur
demo pic

प्रदेश में बदमाशों के सरेंडर करने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को हत्या के आरोपी और गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध छह माह से फरार चल रहे तीन और बदमाशों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। बृहस्पतिवार को भी एक 25 हजारी बदमाश ने कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस इसे बदमाशों में गोली लगने का भय बता रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि 13 जनवरी 2017 की शाम बीकॉम के छात्र सागर सैनी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आठ लोगों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक के परिजनों का आरोप था कि आरोपी जमानत पर छूटने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने छह माह पूर्व आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध कर दिया गया था।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस की अनेक टीमें फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रहीं थीं। पुलिस का बढ़ता दबाव और गोली लगने के भय से शुक्रवार को गांव ततारपुर निवासी सागर उर्फ गुड्डू पुत्र राजवीर, शेखर उर्फ मटरू पुत्र संजय और शेखर पुत्र राजवीर ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। दो आरोपी बागपत के छपरौली निवासी विपिन और पानीपत के बापोली निवासी प्रवीन अभी फरार हैं। अन्य दो आरोपी अभी जेल में हैं, जबकि एक आरोपी जोनी ने गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed