फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three girls recovered in a house in police raid at Saharanpur district

देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी, तीन युवतियां बरामद, दंपती हिरासत में और पूछताछ जारी

Mon, 19 Aug 2019 10:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three girls recovered in a house in police raid at Saharanpur district
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जिले की पुलिस ने देवबंद क्षेत्र में एक गांव के मकान में छापेमारी कर देह व्यापार के आरोप में मकान मालिक और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वहां से दो सगी बहनों समेत तीन युवतियों को बरामद किया, जबकि कुछ युवक पुलिस की छापेमारी के दौरान छतों से कूदकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


सोमवार को इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने टीम के साथ क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर वहां से देह व्यापार में लिप्त दो सगी बहनों समेत तीन युवतियों को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस को देख कई युवक छतों के रास्ते कूदकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मकान मालिक और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


यूपी: आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े, ऑनलाइन चल रहा था सेक्स रैकेट, फोटो भेजकर बुलाते थे ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि उक्त दंपती पिछले कई माह से मकान में देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। बाहर से युवतियों को बुलाकर आसपास के इलाकों में भेजा जाता था। पुलिस ने वहां से जिन दो सगी बहनों को बरामद किया है, वह पिछले करीब दो माह से घर से लापता थीं। युवतियों के भाई की शिकायत पर ही पुलिस ने उक्त मकान में छापेमारी की।

सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि बरामद हुई युवतियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है, जबकि दंपती के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। 

बैंक्वेट हॉल में चलता मिला सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले महिला और युवक, तस्वीरें

वहीं, इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र का कहना है कि बरामद हुई युवतियों के संबंध में हिरासत में लिए गए दंपती से पूछताछ की जा रही है। जिसमें कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। इसके साथ ही उनके मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed