{"_id":"5cdc33edbdec2206fe060eb5","slug":"three-cattle-smugglers-were-arrested-in-baghpat-and-they-were-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज और फिर कोर्ट से भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज और फिर कोर्ट से भेजा जेल
Wed, 15 May 2019 09:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 15 May 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में पकड़े गए मवेशियों से लदे ट्रक के मामले में पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पंजाब से मवेशियों की तस्कर कर मेरठ कटान के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
मीतली गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने मवेशियों से लदा ट्रक पकड़ा। ट्रक से 100 के लगभग कटरे बरामद किए। ग्रामीण ट्रक में तोड़फोड़ कर कटरों को पालने के लिए अपने-अपने घर ले गए। पशु तस्कर मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने पशु तस्कर गोविंदा पुत्र कपूरा, बिट्टू पुत्र प्रकाश, अजय पुत्र मलफीत निवासी नंगला फतेहाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तस्कर पंजाब से पशु खरीद कर मेरठ कटान के लिए ले जा रहे थे। मेरठ में उन्हें अफजल नाम के व्यक्ति को पशु सप्लाई करने थे। उन्हें प्रति चक्कर के पांच सौ रुपये मिलते हैं। ट्रक में बीच में लकड़ी के तख्ते लगाकर ऊपर नीचे कटरे लाद रखे थे। तख्ते टूटने के कारण आठ-दस कटरों की मौत हो गई। यदि तख्ते नहीं टूटते तो वे पकड़े नहीं जाते। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/