{"_id":"69da7ef7930331ca45012e40","slug":"three-accused-of-cow-slaughter-arrested-sent-to-jail-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112061-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोकशी के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोकशी के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ पुलिस गो तस्करों को जेल भेजती हुई। (स्तोत्र पुलिस) परीक्षितगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। दो दिन पूर्व गांव कैलीरामपुर-राधना मध्य गंग नहर में हुई गोकशी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन गो तस्करों को कैलीरामपुर के जंगल से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अवैध तमंचा व गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष सुदीश सिरोही ने बताया कि दो दिन पूर्व बृहस्पतिवार की रात पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि गो तस्करों ने गोकशी करने के बाद अवशेषों को गांव कैलीरामपुर-राधना मध्य गंग नहर के अंदर फेंक दिया है। गोवंश के अवशेषों को आवारा कुत्ते नोच रहे हैं। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर देहात सुधीर सिंह थाना परीक्षितगढ़ और किठौर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे जहां पुलिस ने बंद पड़ी नहर गोवंश के अवशेषों को बाहर निकाला गया। पशु चिकित्सक ने गोवंश के अवशेषों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोकशी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की थी।
शुक्रवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव कैलीरामपुर के जंगल में गो तस्कर इमरान निवासी गांव कैलीरामपुर, सलीम निवासी अमीनाबाद उर्फ बड़ा गांव, थाना किठौर के गांव राधना निवासी बाबू को गिरफ्तार कर इमरान से एक तमंचा, दो कारतूस व गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि गो तस्कर इमरान पर अलग-अलग थानों में गोवध अधिनियम के 15 प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।