{"_id":"5fef79778ebc3e3c57149735","slug":"thoughtfully-click-on-unknown-links-meerut-news-mrt518469622","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजान लिंक पर सोच-समझकर करें क्लिक, मोबाइल का क्लोन तैयार कर ठगी कर रहे अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजान लिंक पर सोच-समझकर करें क्लिक, मोबाइल का क्लोन तैयार कर ठगी कर रहे अपराधी
Sat, 02 Jan 2021 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका बैंक अकाउंट खाली करने के लिए साइबर अपराधी नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। मोबाइल पर आए लिंक को बिना सोचे-समझे आपने क्लिक किया तो आप ठगी का भी शिकार हो सकते हैं। ऐसे में कोई भी लिंक क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल का एक्सेस मांगे तो सावधानी बरतें। इस तरह से ठग आपके मोबाइल का क्लोन तैयार कर सकते हैं। साइबर सेल में इस तरह की रोजाना चार-पांच शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
आजकल साइबर अपराधी मोबाइल के व्हाट्सएप पर लिंक भेजते हैं, जिसको खोलते ही एक एप डाउनलोड हो जाता है। उसी के संबंध में आपकी आईडी की जानकारी भी भरवा लेते हैं। बस फिर क्या, मोबाइल आपके हाथ में रहेगा और उसका रिमोट साइबर अपराधियों के पास होगा। उसके जरिए आपके बैंक अकाउंट की जानकारी साइबर अपराधियों के पास पहुंचती रहती है।
विज्ञापन
मौका पाते ही ठग आपके अकाउंट से पैसा ट्रांसफर कर लेते हैं। पुलिस का कहना है कि अभी इन मामलों में बैंक अकाउंट से ट्रांसफर पैसे वापस नहीं आ पा रहे हैं। बैंक से निकले पैसे का मैसेज भी साइबर अपराधियों के पास जाता है और वह उसे डिलीट कर देते हैं। जिससे खातेदारों को तुरंत पता नहीं चल पाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : कोरोना: मेरठ में 13 लाख लोगों को लगेगा टीका, डीएम और सीएमओ ने लिया तैयारियों का जायजा
सावधान रहने की जरूरत
साइबर एक्सपर्ट कर्मवीर सिंह ने बताया कि लिंक के जरिए व्हाट्सएप पर साइबर अपराधी कोई रिमोट एप डाउनलोड कराते है। उस एप के जरिए ठगों को आपके मोबाइल का एक्सेस मिल जाता है। ऐसे में मोबाइल आपके हाथ में रहता है और उसका रिमोट साइबर अपराधी के पास चला जाता है। इससे बचने के लिए किसी भी अज्ञात नंबर से आने वाले लिंक को न खोलें।
साइबर सेल में ऐसी शिकायतें आ रही है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। साइबर सेल भी लोगों को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए प्रचार भी किया है। साइबर एक्सपर्ट लगातार काम भी कर रहे हैं। -रामअर्ज, एसपी क्राइम