फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   These two crooks mixed with underworld don Sine-Kasif cheetah

अंडरवर्ल्ड डॉन साईन-कासिफ चीता से मिलाया इन दोनों बदमाशों ने हाथ

Sun, 05 Nov 2017 02:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 05 Nov 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
These two crooks mixed with underworld don Sine-Kasif cheetah
सारिक और फाइक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में किसी की हत्या करानी हो या फिर गैंगवार के चलते भाड़े पर शूटर भेजने हों। इसकी सुपारी कुख्यात दोनों भाई सारिक और फाईक मेरठ जेल में लेते थे। हत्या को कहां और कैसे अंजाम देना है, इसकी प्लानिंग दिल्ली के अस्पतालों में शूटरों के साथ मीटिंग में बनती थी। ये कुख्यात सेटिंग के चलते हर सप्ताह बीमारी का बहाना बनाकर जेल से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती होने जाते थे। ढवाई नगर के दोहरे हत्याकांड की तफ्तीश में पुलिस अफसरों ने इन दोनों का रिकॉर्ड खंगाला तो यह सनसनीखेज खुलासा हुआ। एसएसपी ने इसकी जांच बैठा दी है।  

विज्ञापन


सारिक और फाईक वर्तमान में मेरठ जेल में बंद हैं। दोनों ने गैंगवार में सलमान गैंग का खात्मा करने के लिए जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के शार्प शूटर साईन व कासिफ उर्फ चीता से हाथ मिला लिया है। ढवाई नगर में सलीम और शम्मी की हत्या के बाद जब जेल में बंद बदमाशों और शूटरों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू हुआ तो यह चौंकाने वाली जानकारी मिली। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मानसिंह चौहान के मुताबिक सारिक और फाईक हर सप्ताह इलाज के बहाने दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती होते रहे हैं। अंदेशा है कि इन दोनों ने दिल्ली में इसी तरह से योजना बनाकर कई हत्याकांड अंजाम दिलाए हैं। दोनों कुख्यात भाई सलमान के परिवार व उनसे जुड़े लोगों की हत्या कराने में दिल्ली के शूटरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। गैंगवार के अलावा दोनों भाई सुपारी लेकर भी हत्या कराते हैं। पुलिस का जांच में दावा है कि 20 अक्टूबर को नवीन फल मंडी के प्रधान रहीसुद्दीन की हत्या जेल में बंद सारिक ने सुपारी लेकर अपने शूटरों से कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : दोस्तों ने गोली मारकर युवक को मौत के घाट उतारा, सनसनी

मेरठ में नहीं मर्ज का इलाज

These two crooks mixed with underworld don Sine-Kasif cheetah
प्रेसवार्ता करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

एसपी सिटी के अनुसार सवाल जेल प्रशासन पर उठ रहे हैं। क्या कुख्यातों का इलाज मेरठ में नहीं होता। उन्हें कौन सी बीमारी है, जिसका इलाज दिल्ली में ही होता है। दोनों भाइयों का रिकॉर्ड जेल प्रशासन से लेकर जांच की जा रही है कि दोनों कब-कब, किन-किन अस्पतालों में भर्ती रहे और इस दौरान हत्या की कब वारदात हुईं। 

डासना जेल में सलमान भी एक्टिव 
पुलिस ने कुख्यात सलमान की जानकारी जुटाने के लिए डासना जेल से संपर्क किया। पुलिस का मानना है कि सलमान भी अपने गैंग को लगातार एक्टिव कर रहा है। हरियाणा के शूटर उसके संपर्क में है। गैंग की कमान सलमान के भाई आमिर के हाथ में है। करीब एक माह पहले हरियाणा के एक शूटर को कोतवाली में गोली लगी थी। जिसमें पुलिस खामोश है। पहले डबल मर्डर में आमिर जानलेवा हमले का आरोपी है।

कसेंगे कुख्यातों पर शिकंजा 
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना कि सारिक, फाईक, साईन, कासिफ और सलमान के बारे में जेल से काफी जानकारियां मिली हैं। कुख्यात दिल्ली के हॉस्पिटल में इलाज कराते हैं। इसके बारे में जेल प्रशासन से भी जवाब मांगा है। जेल में कुख्यातों को छूट देंगे तो हत्याएं तो होंगी ही। अब इन पर शिकंजा कसेंगे।

हाई सिक्योरिटी बैरक में रखेंगे 
एसएसपी के मुताबिक कुख्यातों को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखेंगे। उनकी मुलाकात के वक्त पुलिस भी रहेगी। दोनों भाइयों को दूरदराज की जेल में ट्रांसफर कराने के लिए जेल अधीक्षक को पत्र भेजा है। कचहरी में पेशी के दौरान भी कुख्यातों के साथ अलग से पुलिस फोर्स लगेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed