फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   friends shot young man, murder, challenge given to police

दोस्तों ने गोली मारकर युवक को मौत के घाट उतारा, सनसनी

Mon, 06 Nov 2017 11:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 06 Nov 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
friends shot young man, murder, challenge given to police
युवक को गोली मारी

मेरठ में रविवार सुबह एक युवक की उसके दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव कैंट इलाके में चांदमारी पार्क के पास पड़ा मिला। युवक के शरीर पर कई चाकुओं के निशान भी मिले। जिससे सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है और जांच में जुट गई। सवाल है कि बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। दो दिन पहले ही बदमाशों ने डेयरी संचालक व उसके नौकर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के कासमपुर निवासी शिवम की उसके दोस्तों ने गले पर गोली मारकर हत्या कर दी। मृत के परिजनों ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह भी कासमपुर का ही रहने वाले हैं। बताया गया तीन-चार दिन पहले भी आरोपी ने शिवम के साथ शराब पार्टी की थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि शिवम की हत्या का प्लान पहले से ही बना लिया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर मृत के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : महिला टीचर की कनपटी पर तमंचा लगाकर मारी गोली, पति पर हत्या का आरोप

दो लोगों को गोलियों से भूना

friends shot young man, murder, challenge given to police
घटना के बाद मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही हापुड़ रोड से सटे ढबाई नगर मोहल्ले में गैंगवार के चलते बदमाशों ने दो लोगों को गोलियां से भून डाला था। तीन गोलियां लगने से एक कटड़े की भी मौत हो गई थी। 

मामला नौचंदी थानाक्षेत्र का है। डेरी स्वामी और डेरी पर काम करने वाले लोग रोजाना हापुड़ रोड से भैंसों को ढबाई नगर ले जाकर दूध निकालकर बेचते हैं। बृहस्पतिवार शाम शम्मी (45) पुत्र मुर्तजा और सलीम (25) पुत्र इकबाल निवासी जाकिर कॉलोनी भैंसों का दूध निकाल रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और बिना मौके दिए शम्मी और सलीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। दोनों को कई गोलियां लगीं थी। दूध लेने आए तीन युवक और पांच बच्चे भी गोलियों की चपेट में आने से बचे थे। गोलीबारी होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई थी। बदमाश आसानी से फरार हो गए थे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed