{"_id":"5fba282c8ebc3e9bec48351b","slug":"there-is-getting-20-percent-discount-on-new-winter-clothes-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार मौका: यहां 20 फीसदी छूट पर मिल रहा गर्म कपड़ों का नया स्टाक, ये रही रेट की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार मौका: यहां 20 फीसदी छूट पर मिल रहा गर्म कपड़ों का नया स्टाक, ये रही रेट की लिस्ट
Sun, 22 Nov 2020 02:32 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 22 Nov 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
लेडीज साटन नाइट सूट वाइन कलर और थ्री पीस सूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों की दस्तक के साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार गुलजार हो गया है। व्यापारी 10-20 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं। पंच महोत्सव के बाद मल्टी ब्रांड स्टोर और लाइफ स्टाइल शॉप्स में बड़ी संख्या में लोग विवाह आदि के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
ब्लैक और ग्रे रंग से हटकर इस बार कंपनियों ने लेदर जैकेट मड कलर, हल्का पीला, सिल्वर कलर, ब्राउन रंग में उतारे हैं। जींस और ट्राउजर्स के लिए स्वेट शर्ट ब्लू व सफेद रंग के कई डिजाइन हैं। ट्रैक सूट में भी डिजाइन और कलर दोनों पर ही विशेष ध्यान दिया गया है। अपर को नॉर्मल जैकेट की तरह पहना जा सकता हैं। वूलेन ट्रैक सूट भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
डेनिम स्लिम ब्लेजर इस बार खास
फार्मल नेक कॉलर वाले ब्लेजर की काफी मांग हैं। वेस्टर्न वियर अलग पसंद है। ट्वाइलाइट ब्लैक, डेनिम स्लिम, फ्लोरल पैटर्न के ब्लेजर चलन में हैं। शादियों के लिए रजवाड़ा स्टाइल के ब्लेजर बाजार में हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: मरीजों पर मार, यूपी के इन अस्पतालों में बंद हुए जनऔषधि केंद्र,अब कैसे मिलेगी दवा
शिफान के दुपट्टे के साथ मैचिंग सूट
आई कांटेक्ट बढ़ाने वाले बिना दुपट्टे वाले सूट, प्योर शिफान दुपट्टे के साथ मैचिंग सूट बाजार में उतारे गए हैं। साटन की नाइटी खास तौर डिजाइन की गई हैं। इसमें आई मास्क, हेयर टाई भी दी जा रही है।
ये हैं रेट
थ्री पीस सूट- 4500-14000, टू पीस सूट- 3500-10000, ब्लेजर- 1500-5000, शॉल सूट- 1000-2000, कार्डिगन: - 800-5000, शॉल : 800-2400, जैकेट : 700-14000, साटन नाइटी -1000-2400, स्वेट शर्ट : 600-1500, गर्म शर्ट : 450-1800, स्ट्रॉल सूट: 800-1500
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/