फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The youths performed stunts on the roof of the car

कार की छत पर बैठकर युवकों ने की स्टंटबाजी

Sun, 22 Jun 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The youths performed stunts on the roof of the car
सरधना। नगर में कार की छत पर बैठकर स्टंट करते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सरधना थाना क्षेत्र के गांव ईकड़ी का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी है। शनिवार शाम सोशल मीडिया पर एक 58 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में रात के समय एक युवक कार की ड्राइविंग सीट की तरफ दरवाजा खोलकर छत पर बैठा है। जबकि युवक पैर की मदद से कार भी चला रहा है। वहीं, दूसरा युवक भी चालक सीट से दूसरी तरफ छत पर बैठा है और स्टंट कर रहा है। साथ एक अन्य युवक ने पहले ही कार का तीसरा दरवाजा खोल रखा है। हालांकि गनीमत रही कि जिस रोड पर आरोपी स्टंटबाजी कर रहे हैं। उस रोड पर सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने दावा किया कि यह वीडियो ईकड़ी गांव का है। मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed