फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman said to the SSP her husband does obscene acts with the son demanded

अजीब मामला: साहब! मेरा पति बेटे के साथ अश्लील हरकत करता है, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, प्लीज आप कुछ कीजिए

Wed, 28 Jun 2023 01:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Jun 2023 01:00 AM IST
सार

अजीब मामला : एक महिला ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि मेरा पति मासूम बेचे के साथ गलत हरकत करता है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने कहा कि साहब प्लीज आप कार्रवाई करा दीजिए।

विज्ञापन
The woman said to the SSP her husband does obscene acts with the son demanded
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक अजीब मामला सामने आया है। जनपद में शर्मा नगर में रहने वाली महिला ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। महिला ने बताया कि साहब मेरा पति बेटे के साथ अश्लील हरकत करता है। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन


वहीं, महिला ने वीडियो और स्क्रीन शॉट भी पुलिस को मुहैया कराते हुए कहा कि बेटे का यौन उत्पीड़न करने वाले पति के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाना चाहिए। एसएसपी ने सिविल लाइन पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

मुरादाबाद के ग्राम मुख्यातपुर नवादा में रहने वाली युवती की शादी मई 2019 में सिविल लाइन शर्मा नगर में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। दोनों का तीन वर्ष का बेटा भी है। 

महिला ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि पहले बेटा उनके साथ रहता था लेकिन, कुछ दिन पहले बहाने से बेटे को पति ले गया। इसके बाद से ही बेटा गलत हरकत करता रहता है। वीडियो कॉल करके गलत हरकतें करते हुए पति दिखाता है। इस मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत की गई लेकिन, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। 

यह भी पढ़ें: सॉल्वर गिरोह: ऐसे सॉल्व कराते हैं पेपर, अरेस्ट हुए तो उगले बड़े राज, सात प्रवेश पत्र और तीन आधार कार्ड बरामद

एसएसपी ने सिविल लाइन पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन समर बहादुर सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच पड़ताल चल रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: हिंदूवादी नेता का एलान- सड़क पर हुई नमाज तो पढ़ेंगे हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ, पुलिस को दी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed