फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hinduist leader Sachin Sirohi announcement if Namaj read on road then will read Hanuman Chalisa Sundar Kand

UP: हिंदूवादी नेता का एलान- सड़क पर हुई नमाज तो पढ़ेंगे हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ, पुलिस को दी चुनौती

Tue, 27 Jun 2023 08:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Jun 2023 08:07 PM IST
सार

Meerut News : हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने एलान किया कि अगर बकरीद की नमाज ईदगाह के बाहर सड़क पर अदा की गई तो वह हिंदू समाजसेवकों के साथ सुंदर कांड का पाठ और हनुमान चालीसा सड़क पर ही पढ़ेंगे।

विज्ञापन
Hinduist leader Sachin Sirohi announcement if Namaj read on road then will read Hanuman Chalisa Sundar Kand
सचिन सिरोही का बड़ा एलान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पुलिस-प्रशासन के लिए एक बार फिर बड़ी चुनौती बन गए। सिविल लाइन स्थित बैजल भवन में आयोजित बैठक में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने एलान किया कि यदि बकरीद की नमाज ईदगाह के बाहर सड़क पर अदा की गई तो वह सड़क पर हिंदू समाजसेवकों के साथ मौके पर पहुंचकर सुंदर कांड का पाठ और हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि ईदगाह के बाहर रूट डायवर्जन किया गया तो इसका भी विरोध किया जाएगा। रूट डायवर्जन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं एलआईयू ने भी इस एलान के बाद अपनी गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर ली है।

विज्ञापन

बैठक में सचिन सिरोही और चहन सिंह बालियान ने कहा कि योगी सरकार में सड़क पर नमाज अदा करना सख्त मना है। इसके बावजूद दो महीने पहले ईद-उल-फितर पर सड़क पर नमाज अदा की गई। इसके बावजूद पुलिस ने कोई भी मुकदमा सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ दर्ज नहीं किया।

इस मामले में पुलिस प्रशासन नाकाम रहा, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सड़क पर नमाज अदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के करने के निर्देश दिए थे। 

यह भी पढ़ें: महंगाई की मार: मिर्च हुई और तीखी, खीरा व लाल टमाटर भी पहुंच से बाहर, थोक से लेकर फुटकर तक बढ़े सब्जियों के दाम

सचिन सिरोही ने एलान किया है कि वह पुलिस प्रशासन से डरने वाले नहीं है। पुलिस प्रशासन से अपील है कि सड़क पर नमाज अदा न होने दें अन्यथा बिना अनुमति वह भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुंदर कांड का पाठ और हनुमान चालिसा पढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले जो सड़क पर नमाज अदा हुई थी, उसकी वीडियो मुख्यमंत्री को मुहैया करा दी है। यदि इस बार भी नमाज सड़क पर हुई तो उसकी पूरी वीडियोग्राफी और रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजेंगे। 

यह भी पढ़ें: Weather News: मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से दी राहत, सुहावना हुआ मौसम, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

बताया गया कि बैठक में रहने वाले सभी हिंदू संगठन व सभी हिंदू समाज के लोग कावड़ यात्रियों का पूर्ण सहयोग करेंगे। साथ ही कहा कि कावड़ यात्रियों के साथ किसी प्रकार की भी दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed