फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The nine-month pregnant woman wandered for hours, then the operation was done...

डीएम ऐसे ले रहे कोरोना मरीजों का हालचाल, अस्पताल की व्यवस्था को लेकर पूछे सवाल, मिला हर जवाब

Tue, 30 Jun 2020 11:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
The nine-month pregnant woman wandered for hours, then the operation was done...
डीएम मेरठ अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला

समय : शाम चार बजकर सात मिनट। मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना से संक्रमित 42 वर्षीय मरीज के मोबाइल पर घंटी बजी। जैसे ही मरीज ने कॉल रिसीव की दो दूसरी ओर से आवाज आई ‘मैं डीएम मेरठ अनिल ढींगरा बोल रहा हूं.... बताइए वार्ड में डॉक्टरों की क्या व्यवस्था है। साफ सफाई किस प्रकार है। डॉक्टर कितनी बार वार्ड में आ रहे हैं। और क्या क्या परेशानी हैं। खाना किस समय मिल रहा है।’ इस पर मरीज ने कहा कि सर मैं पांच दिन से भर्ती हूं और यहां सुबह शाम के अलावा बीच मे डॉक्टर आते हैं। बीच में नर्स भी आती हैं। दो बार टेबलेट दी जाती हैं। साफ-सफाई ठीक है अभी भी एक डॉक्टर यहां मौजूद हैं। जिसके बाद डीएम ने कॉल काट दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये 'ट्रिपल थ्री फॉर्मूला' अपनाएं और कोरोना को दूर भगाएं, पढ़िए कैसे करना है बचाव
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने वीडियो कॉल करते हुए कहा कि यहां की व्यवस्था दिखाएं। जिसके बाद इन मरीज ने डॉक्टर, नर्स और वार्ड की स्थिति दिखाई। जिलाधिकारी ने चार मिनट मरीज से बात की। उसके एक मिनट बाद दूसरी कोरोना पॉजिटिव महिला के मोबाइल पर कॉल आई और डीएम ने उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने दो महिला समेत कोरोना के छह मरीजों से बात की और 14 मिनट में वहां की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि आप चिंता न करें, यदि कोई भी परेशानी होती है तो किसी भी समय आप कॉल कर सकते हैं।

बता दें कि रविवार को नोडल अधिकारी पवन कुमार के साथ डीएम अनिल ढींगरा ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed