फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the matches win in vollyball and beach ball

वॉलीबाल, बीच बाल में मुकाबले जीते

Sun, 22 Sep 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
the matches win in vollyball and beach ball
1ए - सावित्री सोनी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नागौरी में भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश की तीन दिव? - फोटो : MAWANA
वॉलीबाल, बीचबाल में मुकाबले जीते
विज्ञापन

फलावदा। सावित्री सोनी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नागौरी में भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश की तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में 25 स्कूलों से 40 टीमें भाग ले रही हैं। दूसरे दिन अंडर-17 बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता वृंदावन में हापुड़ के बीच खेली गई हापुड़ की टीम ने वृंदावन की टीम को छह अंक से पराजित किया। अंडर 14 बालिका वॉलीबाल राज नगर गाजियाबाद तथा शिकारपुर बुलंदशहर के बीच खेला गया। शिकारपुर ने गाजियाबाद की टीम को दो अंकों से हराकर जीत हासिल की। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग नैनीताल में खुर्जा के बीच खेला गया। नैनीताल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका बीच बाल प्रतियोगिता मुरादनगर व शिकारपुर के बीच हुआ। इसमें मुरादनगर प्रथम स्थान पर रहा। बालक वर्ग नैनीताल में मेरठ के बीच। हुआ इसमें नैनीताल प्रथम स्थान पर रहा। वहीं अंडर-17 बालिका बीच बॉल मुरादनगर एव वृंदावन के बीच खेला गया। इसमें मुरादनगर प्रथम स्थान रहा रहा। अंडर-19 बालक वर्ग नैनीताल व नेहरू नगर गाजियाबाद के बीच खेला गया। नैनीताल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैचों के रेफरी नीरज, रविंद्र, मोहन शर्मा, मोहित, दिवेश, राजवीर आदि ने की प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार नए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह प्रतियोगिता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक सतपाल, क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख राम कुमार त्यागी की देखरेख में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में सुनीता शर्मा, गौरव रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed