{"_id":"5d40a11c8ebc3e6c990bcc4f","slug":"the-kawad-yatra-finished-once-again-the-constraction-work-will-start-kithor-news-mrt435878565","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा खत्म, फिर से शुरू होगा एनएच का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा खत्म, फिर से शुरू होगा एनएच का निर्माण कार्य
Wed, 31 Jul 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
बंद पड़ा राष्ट्रीय राज मार्ग का कार्य
- फोटो : KITHOR
खरखौदा। एक सप्ताह से कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राज मार्ग का निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है। वहीं बारिश को लेकर भी निर्माण कार्य में बांधा आई। मेरठ से बुलंदशहर तक 61.19 किलोमीटर का राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिग्रहण की प्रक्रिया 2011 में ही हुई थी। सन 2015 में किसानों का मुआवजा देकर जमीनों का अधिग्रहण शुरू किया गया था।
विज्ञापन
एनएचएआई ने राष्ट्रीय राज मार्ग का निर्माण कर रही कंपनी एपको इंफ्राटेक प्राईवेट को पहले अक्तूबर 2019 में निर्माण कार्य पूर्ण करने समय तय किया गया था। लेकिन राजमार्ग के मान चित्र में मौके पर समय समय पर कई बदलाव किये गये।
विज्ञापन
Trending Videos
जिस कारण बाद में मार्च 2020 तक का समय तय कर दिया गया। अब समय-समय पर निर्माण कार्य में कई रुकावटें आई। कंपनी अधिकारियों के अनुसार बारिश ओर कांवड़ यात्रा के चलते निर्माण कार्य को पूरी तरह रोकना पड़ा है। अब फिर से शुरू कर दिया जाएगा
प्रशासन के आदेश पर रोका निर्माण
प्रशासन के आदेश को लेकर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपंन कराने के लिये ही निर्माण कार्य को रोकना पड़ा था। लेकिन मंगलवार देररात फिर निर्माण कार्य शरू हो जायेगा। 0- एसके मिश्रा, प्रशासनिक मैनेजर, निर्माण कपंनी।
प्रशासन के आदेश पर रोका निर्माण
प्रशासन के आदेश को लेकर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपंन कराने के लिये ही निर्माण कार्य को रोकना पड़ा था। लेकिन मंगलवार देररात फिर निर्माण कार्य शरू हो जायेगा। 0- एसके मिश्रा, प्रशासनिक मैनेजर, निर्माण कपंनी।