दौड़ में काजल व कोमल सबसे तेज दौडीं
सरधना। बिनौली रोड स्थित आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय क्रीड़ा व ऐथलेटिक प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। सीनियर वर्ग में 800 मी. दौड़ में काजल प्रथम, अंजना द्वितीय व कोमल द्वितीय रहीं। 100 मी. में आस्था प्रथम, प्रियंका द्वितीय व कशिक तृतीय, गोला फेंक में छाया प्रथम, नेहा द्वितीय व शैवाली तृतीय, जूनियर वर्ग 3000 मी. में कोमल प्रथम, वर्षा द्वितीय व गीता तृतीय, 100 मी. में रिया प्रथम, रूबीना द्वितीय व शिवानी तृतीय, लंबी कूद में प्राची प्रथम, आकांक्षा द्वितीय व पिंकी तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर वर्ग में 400 मी. में काजल प्रथम, छाया द्वितीय व शिवानी तृतीय, 100 मी. में काजल प्रथम, शाईस्ता द्वितीय व ऐशा तृतीय, तस्तरी फेंक में राधा प्रथम, विनीता द्वितीय, गोला फेंक में प्राची प्रथम, राधा द्वितीय व खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय संयोजक प्रधानाचार्य विजय बहादुर व क्रीड़ा अधिकारी सुधीर त्यागी ने विजेताओं को बधाई दी। सुधीर त्यागी ने बताया कि अब जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता आगामी चार अक्टूबर से माछरा गांव स्थित चौधरी प्रेमनाथ केवी इंटर कॉलेज में आयोजित की जायेगी।