फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The interest of farmers is paramount in the government: Lakshmi Narayan

सरकार में किसानों का हित सर्वोपरि : लक्ष्मी नारायण

Thu, 09 Feb 2023 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 09 Feb 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
The interest of farmers is paramount in the government: Lakshmi Narayan
गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण द्वारा माछरा केवी इण्टर कालेज के संस्थापक चौ. शिवनाथ सिंह शाण्डिल्य
माछरा(मेरठ)। प्रदेश के गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का हित सर्वोपरि है। किसानों की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता में है। वह बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज में चौ. शिवनाथ सिंह शाण्डिल्य की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 74 फीसदी किसानों को गन्ने का भुगतान 14 दिनों में किया जा रहा है। 26 फीसदी को एक माह में भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री किसानों से जुड़े प्रत्येक विषय पर चिंतित हैं। हर फसल का भुगतान सही मूल्य पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग रामचरित मानस की चौपाई पर टिप्पणी कर रहे हैं, उनके पास कोई मुद्दा नही है। सनातन धर्म को पृथ्वी के विकास के साथ चलता आ रहा है। सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों का पतन स्वयं ही होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, काॅलेज प्रबंधक अशोक त्यागी, प्रधानाचार्य राजेश त्यागी, पूर्व एमएलसी जगत सिंह, प्राचार्य सतीश शर्मा, मनोज शोल्दा, संजीव त्यागी, नीरज त्यागी, किशोर त्यागी, सिंभावली मिल के प्रबंधक चौधरी संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी के लिए आदर्श हैं चौ. शिवनाथ सिंह शांडिल्य

माछरा। चौधरी प्रेमनाथ सिंह किसान इंटर कॉलेज के संस्थापक चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य की प्रतिमा का अनावरण करते हुए गन्ना मंत्री ने कहा कि चौधरी साहब सभी के लिए आदर्श हैं। वह महान शिक्षाविद्, साहित्यकार, समाजसेवी रहे। उन्होंने संपूर्ण जीवन क्षेत्र के विकास को समर्पित कर दिया। आजादी से पूर्व ही 1942 में उन्होंने मिडिल स्कूल की नींव रखी। पूर्व सांसद केसी त्यागी ने कहा कि चौधरी शिवनाथ सिंह गरीबों के दुख दर्द को समझने वाले व्यक्ति थे। काॅलेज प्रबंधक अशोक त्यागी ने कहा कि उनके दादा ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी संस्था खड़ी की जिससे ग्रामीण क्षेत्र शिक्षित हो रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश त्यागी, अमित त्यागी, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, जगत सिंह, किशोर त्यागी, भूदेव शर्मा, अमित त्यागी उर्फ चुनमुन, राजीव सिरोही, चौधरी संजय त्यागी, प्रेम त्यागी, देवोत्तम त्यागी, दुर्जन सिंह,सुरेन्द्र त्यागी, संजीव त्यागी, मनोज शोल्दा, उपेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सिंह, राजीव ठाकुर, नीरज त्यागी, दीपक त्यागी आदि उपस्थित थे। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed