फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the instalment are note come, chc constrection are half

किस्त नहीं आई, सीएचसी का निर्माण उधूरा पड़ा

Tue, 14 Jan 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
the instalment are note come, chc constrection  are half
खरखौदा। करोड़ों रुपये की लागत से गांव फफूंडा में बनाए जाने वाले सीएचसी की योजना धूमिल होती नजर आ रही है। यहां सीएचसी की इमारत करीब 70 फीसदी बनकर तैयार है। वहीं, शासन द्वारा बजट जारी नहीं किए जाने पर एजेंसी ने कामकाज बंद कर दिया है।
विज्ञापन

गांव पीपलीखेड़ा, बिजौली, आड़, गोविंदपुरी समेत करीब आधा दर्जन गांवों के लोग पीएचसी फफूंडा में उपचार के लिए आते थे। इसे वर्ष 2016 में सीएचसी का दर्जा दिया गया था। इसके निर्माण के लिए शासन ने पांच करोड़ रुपये राशि स्वीकृत की थी। सीएचसी के बिल्डिंग का निर्माण भी दिसंबर 2016 में प्रारंभ हो गया था। निर्माण कार्य जल निगम की यूनिट को दिया गया था। इस बिल्डिंग के निर्माण को पूरा करने के लिए 30 जून 2019 का लक्ष्य तय किया गया था। जिसमें ठेकेदार नईम के अनुसार उसने बिल्डिंग का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। शासन द्वारा शेष बजट जारी नहीं किया गया है। जिसके चलते ठेकेदार ने काम एक वर्ष पहले रोक दिया था। इसके परिणामस्वरूप समय सीमा समाप्त होने के सात माह बाद भी बिल्डिंग का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। वहीं, मौके पर बनी बिल्डिंग भी बदहाल है। वहीं, ठेकेदार ने साइट से मजदूरों को हटा लिया है। जिस कारण देखरेख के अभाव में कई बार बिल्डिंग मेटीरियल चोरी हो चुका है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने उक्त भूमि पर भी कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

सरकार स्वास्थ्य योजना को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध
मैं फफूंड़ा गांव का रहने वाला हूं और अब भी गांव से जुड़ा हूं। सरकार विकास कार्यों समेत समय की मांग के अनुसार स्वास्थ्य योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सीएचसी की बिल्डिंग का काफी हिस्सा बन चुका है। बजट का कुछ हिस्सा क्यों रुका हुआ है। इसे जारी कराकर जल्द ही निर्माण पूरा कराया जाएगा। -रविंद्र भड़ाना, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तीन वर्ष बाद भी सीएचसी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसको लेकर ग्रामीणों समेत इस सीएचसी से जुड़े गांवों के लोगों में गुस्सा है। सरकार को जल्द ही बजट जारी कर इसे पूरा कराना चाहिए।-कुसुम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य
सीएचसी के निर्माण को लेकर कई बार अधिकारियों से बार मिलकर बात की जा चुकी है। अधिकारियों ने कार्य को पूरा कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद कार्य अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है। -ललित कुमार, ग्राम प्रधान फफूंडा

जिले में एमएसडीपी योजना के तहत खिवाई और फफूंडा सीएचसी का निर्माण होना है। सरकार से महज एक ही किस्त आई है। केंद्र सरकार से बात की गई है। जल्द ही बाकी का राशि भी आने वाली है। इससे निर्माण कार्य जल्द ही पूरा होगा। -डॉ. राजकुमार, सीएमओ मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed