फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The government should publicly hang terrorists and their helpers.

Meerut News: आतंकी और मददगारों को सरेआम फांसी दे सरकार

Sat, 15 Nov 2025 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
The government should publicly hang terrorists and their helpers.
दिल्ली में हुई आतंकी घटना के विरोध में सड़कों पर उतरे संगठन, विद्यार्थियों ने उठाई मांग
विज्ञापन

-कहा-आतंकियों को ऐसी सजा मिले कि उनकी सात पीढी याद रखें
संवाद न्यूज एजेंसी



फलावदा। कस्बे के विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने आतंकवाद के विरोध में जुलूस निकाला। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हुई। उन्होंने दिल्ली में हुए बम विस्फोट की निंदा करते हुए आतंकवादियों और उनका साथ देने वालों को पकड़कर सरेआम फांसी देने की मांग की।
जुलूस अटल चौक से शुरू हुआ और बस स्टैंड, मवाना मार्ग, मुख्य बाजार, शहीद भगत सिंह चौक होकर श्री बूढ़ा शिव मंदिर रामलीला ग्राउंड समापन किया गया। जुलूस में नगर पंचायत चेयरमैन अशोक कुमार सैनी समेत कस्बावासी भी शमिल हुए। धर्म जागरण के विधि प्रमुख प्रदीप बिश्नोई, विजय बिश्नोई, भाजपा नेता विवेक कुमार सैनी समेत कस्बे के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

लोग अपने हाथों में आतंकवाद विरोधी नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे। आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारत माता की जय के खिलाफ नारे लगा रहे थे। रैली में शामिल लोगों का कहना था कि सरकार आतंकवाद पर लगाम कसने के लिए आतंकियों और उनकी मदद करने वालों का पता लगाकर सरेआम ऐसी सजा दे जो उनकी सात पीढी याद रखे और कोई भी इस तरह का दुस्साहस करने की हिम्मत न जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सत्य प्रकाश आर्य, आचार्य सत्यदेव स्वामी, सोहनबीर, सभासद रविंद्र सैनी, मिंटू जाटव , सुरेंद्र सिंह,मानसिंह आर्य,मनोज आर्य, मोनू आर्य, नंदकिशोर, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, अरुण कुमार, चित्रा बिश्नोई, डॉ प्रमोद सैनी, योगेंद्र कुमार, राकेश कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed