फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl was brought from Chhattisgarh to Meerut for police recruitment, now Istekhar was trying to sell her

वर्दी की चाह में फंस गई हिंदू किशोरी: नाम बदल पहले रखा साथ, फिर बेचने पर उतर आया इस्तेखार, पत्नी ने खोली पोल

Fri, 15 Sep 2023 01:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Sep 2023 01:19 PM IST
सार

Meerut News : पुलिस में भर्ती कराने और अपना नाम बदल कर एक युवक ने हिंदू किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद डेढ़ माह तक उसे अपने साथ रखा और अब किशोरी को बेचने की फिराक में था। लेकिन उसकी पत्नी ने पोल खोल दी। 

विज्ञापन
The girl was brought from Chhattisgarh to Meerut for police recruitment, now Istekhar was trying to sell her
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ी गेट निवासी इस्तेखार पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की एक हिंदू किशोरी को मेरठ ले आया। डेढ़ महीने साथ रखने के बाद किशोरी को बेचने की फिराक में था। इस्तेखार की पत्नी को इसकी भनक लगी तो वह पुलिस के साथ पति के घर पहुंच गई। तब मामले की पोल खुली। पुलिस ने इस्तेखार को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को छत्तीसगढ़ भेजने के लिए वहां की पुलिस से संपर्क किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जैदी फार्म वाली गली निवासी इस्तेखार चार साल पहले टेंपो चलाता था। पहली बीवी को तलाक देकर इस्तेखार ने शबनम से निकाह किया। उससे एक बच्चा होने के बाद पत्नी को छोड़ दिया। पिछले काफी समय से इस्तेखार छत्तीसगढ़ में रहकर मजदूरी कर रहा था। वहां उसने पड़ोस में रहने वाली एक हिंदू किशोरी को अपना नाम सोनू बताकर प्रेम जाल में फंसा लिया।

विज्ञापन

बताया गया कि किशोरी पुलिस में भर्ती होना चाहती थी। उसे सिपाही बनाने का झांसा देकर इस्तेखार डेढ़ महीने पहले मेरठ ले आया। यहां लिसाड़ी गेट क्षेत्र में खुशहाल कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगा। आरोपी की पत्नी को जानकारी मिली तो वह पुलिस लेकर खुशहाल कॉलोनी पहुंच गई। 

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने इस्तेखार को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को थाने ले आई। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि इस्तेखार एक महिला दलाल के जरिए किशोरी को पांच लाख रुपये में बेचने की फिराक में था। 

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि आरोपी के खिलाफ युवती के अपहरण के मामले में छत्तीसगढ़ में मुकदमा दर्ज है। जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस भी मेरठ के लिए रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed