फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the food petroling with relegious flag

धर्म ध्वज लेकर निकाली पद यात्रा

Wed, 04 Sep 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
the food petroling with relegious flag
लावड़-लावड़ कस्बे में रामलीला मंचन से पहले फहराया गया धर्मध्वज। - फोटो : LAWARD
धर्म ध्वज लेकर निकाली पद यात्रा
विज्ञापन

लावड़। कस्बे में रामलीला के 70वें मंचन का मंगलवार को धर्म ध्वज फहराकर शुभारंभ किया गया। कमेटी प्रधान के साथ-साथ पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने धर्म ध्वज लेकर पद यात्रा निकाली और इसके बाद ध्वज फहराया।

रामलीला कमेटी लावड़ के प्रधान दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम से रामलीला मंचन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए मथुरा व मुरादाबाद के कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। पिछले कई वर्ष से कस्बे में पर्दे पर रामलीला का मंचन लोगों को दिखाया जा रहा था, लेकिन कस्बे व आस पास के ग्रामीणों की मांग पर इस बार पात्रों द्वारा रामलीला का मंचन कस्बावासियों को दिखाया जाएगा। दीपक गुप्ता के साथ कमेटी पदाधिकारी व श्रद्धालु नगर पंचायत लावड़ पर इकट्ठा हुए और ध्वज फहराया। इस मौके पर मोहन सैनी, संजीव अग्रवाल, राजीव गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, अशोक सैनी, गौरव गुप्ता, अनुज शर्मा, आशु, सुभाष कश्यप, सुभाष सैनी, प्रदीप सैनी, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed