फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The death penalty, keep screaming and keep taking the goods

मौत का ऐसा मंजर, घायल चीखते-चिल्लाते रहे और वो लूटकर सामान ले जाते रहे

Mon, 21 Aug 2017 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर, मेरठ Updated Mon, 21 Aug 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
The death penalty, keep screaming and keep taking the goods
घायल चीखते रहे और वो सामान ले जाते रहे

खतौली में ट्रेन हादसे के बाद मची चीख पुकार के बाद जहां बचाव और राहत कार्य के लिए आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुटे तो पीएसी और पुलिस के जवान भी घायलों का निकालने में लग गये। वहीं कुछ लोग ट्रेन में चढ़कर घायलों का सामान भी ले गए।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन को भीड़ को संभालने के लिए देर रात तक मशक्कत करनी पड़ी। जगत कालोनी और आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को ट्रेन के डिब्बों से निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा था। मौके पर पुलिस भी भीड़ को संभालने में लगी रही। घायलों के परिजनों ने पुलिस अफसरों को बताया कि हादसे के बाद न तो ट्रेन में उनका बैग था, न ही मोबाइल फोन या घड़ी। जो भी सामान जिसे मिला वहीं लेकर चला गया। जब ट्रेन के डिब्बों की पुलिस और पीएसी टीम ने जांच की तो किसी भी यात्री या मरने वालों को कोई भी सामान नहीं मिला।

विज्ञापन

पुलिस अफसर भी हैरान हो गए

ट्रेन में सवार यात्रियों की नकदी, अंगूठी, चेन, पर्स, मोबाइल और अन्य सामान नहीं मिलने से पुलिस अफसर भी हैरान हो गए। ट्रेन के डिब्बों और आसपास के स्थान पर जूते, चप्पल ही पड़े थे। किसी का हाथ कटा था तो किसी का पैर अलग था।

ट्रेन हादसा होने के बाद शुरुआत के आधा घंटे में ही असामाजिक लोगों ने मानवता को दरकिनार करते ऐसी करतूत है। अस्पताल में भर्ती सरजीत ने बताया कि उसकी उसका बैग नहीं मिला वहीं मोबाइल व अन्य सामान भी नहीं था। खतौली के अस्पताल में लायी गई सरोज ने बताया कि उसे तो पता नहीं चला कि क्या हुआ है। जब  तक उसे होश आया तो चीख पुकार मची थी। घायल मदद मांग रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed