बदमाशों ने सेना के रिटायर्ड हवलदार को बनाया शिकार, क्रेडिट कार्ड बदलकर ठगे 2.17 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सेना के रिटायर्ड हवलदार से ठगों ने क्रेडिट कार्ड बदलकर 2.17 लाख की ठगी को अंजाम दे दिया। कई जगह यह बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। गुरुवार को पीड़ित हवलदार पुलिस अफसरों से मिला और मामले की शिकायत की। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी है।
नंगली आसमाबाद इंचौली निवासी भूपेंद्र कुमार पुत्र विशंभर सिंह सेना से हवलदार के पद से रिटायर्ड हैं। 10 नवंबर को भूपेंद्र मवाना रोड स्थित सैनी गांव में एक एटीएम से नकदी निकालने गए थे। एटीएम पर कतार लगी थी। पहली बार एटीएम कार्ड डालने पर वह प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके और ट्रांजेक्शन फेल हो गई। पीछे खड़े युवक ने कहा कि वह पहले बैलेंस चेक कर लें। उन्होंने बैलेंस चेक किया। युवक ने उनसे मदद की पेशकश की। युवक ने भी कोशिश की, लेकिन रुपये नहीं निकले। इसके बाद भूपेंद्र ने पेट्रोल भराने के लिए एटीएम कार्ड का प्रयोग किया। पंप कर्मी ने बताया कि एटीएम में रुपये ही नहीं हैं। अगले दिन उन्हे मोबाइल पर बड़ी धनराशि निकासी को मैसेज अपने मोबाइल पर पढ़ा। भूपेंद्र ने बताया कि 11 से 13 नवंबर तक उनके खाते से 2.17 लाख रुपये की निकासी की गई। उन्होंने बैंक पहुंचकर अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करा दिया।
52 हजार के कपड़े खरीदकर की शुरुआत
ठगी के आरोपियों ने सबसे पहले 11 नवंबर को उनके खाते से 35 हजार रुपये की निकासी की। इसके बाद 20 हजार रुपये और निकालकर उन्होंने मदुरा गारमेंट से 52,680 रुपये के कपड़े खरीदे। 12 नवंबर को ठगों ने 10-10 हजार कर फिर 30 हजार रुपये की निकासी की। इसी दिन ठगों ने गोयल वॉच कंपनी से 43 हजार रुपये की घड़ी भी खरीदी। सबसे ज्यादा ट्रांजेक्शन 13 नवंबर को हुई। ठगों ने रिलायंस के पेट्रोल पंप से 2685 रुपये का पेट्रोल भराया। इसके बाद 20 हजार की निकासी कर एलईडी खरीदी। उसी दिन दोपहर में 15,500 रुपये की एक और शॉपिंग की गई। शाम को नवीन एंपोरियम से इन ठगों ने 23,200 रुपये की बड़ी खरीदारी की। इस तरह कुल 2.17 लाख रुपये की ठगी की गई। उसी शाम क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो गया।
यह भी पढ़ें: बैंक से बोल रहा हूं... ओटीपी बताओ, फिर चंद मिनटों में खाते से उड़े 1.61 लाख, भूलकर न करें ये गलती
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए दोनों ठग
भूपेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने बैंक स्टेटमेंट द्वारा काफी कुछ तफ्तीश की। जिस एटीएम से उन्होंने रुपयों की निकासी की। जिस पेट्रोल पंप से उन्होंने अपनी कार में पेट्रोल भराया। इसके अलावा गोयल वॉच कंपनी, मदुरा गार्मेंट, श्रुति इंटरप्राइजेज और नवीन एंपोरियम के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उन्होंने खंगालने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की मदद न मिलने से वह केवल गोयल वॉच कंपनी की सीसीटीवी फुटेज देख सके। उस फुटेज में दोनों ठगों की शक्ल साफ दिख रही है।
सेना से रिटायर्ड फौजी ने 2.17 लाख रुपये की क्रेडिट कार्ड से ठगी की शिकायत की है। बैंक स्टेटमेंट भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। - अविनाश पांडेय, एसपी देहात
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/