फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A gang has fraud Rs 1.61 lakh from bank account of a farmer in Saharanpur district

बैंक से बोल रहा हूं... ओटीपी बताओ, फिर चंद मिनटों में खाते से उड़े 1.61 लाख, भूलकर न करें ये गलती

Thu, 17 Oct 2019 06:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Oct 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
A gang has fraud Rs 1.61 lakh from bank account of a farmer in Saharanpur district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में एक ठग ने खुद को फोन पर बैंक कर्मचारी बताकर किसान के खाते से एक लाख 61 हजार सात सौ बीस रुपये की नगदी साफ कर दी। बैंक से रुपये निकलने के मैसेज आने के बाद ठगी का पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत की। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

विज्ञापन


फतेहपुर थाने के गांव रसूलपुर कलां निवासी किसान सुरेंद्र सिंह काम्बोज ने चार दिन पहले दस हजार रुपये एटीएम से निकाले के लिए कार्ड स्वाइप किया। रुपये तो उन्हें मिले नहीं, जबकि खाते से बैलेंस कट गया। इस पर उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। बुधवार की सुबह उन्हें किसी ने काल करके बताया कि वह पीएनबी से बोल रहा है। उनके खाते से कटे हुए दस हजार रुपये के बारे में जानकारी लेनी है। बकौल सुरेंद्र सिंह ने उन्हें एटीएम से कटे दस हजार रुपये की नगदी और टाइम की सटीक जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद उसने कहा कि वह ओटीपी भेजेगा जो उन्हें उसे बताने होंगे, इसके बाद उनके खाते में दस हजार रुपये तत्काल वापस आए जाएंगे। वह उसके झांसे में आ गए। फोन पर आए ओटीपी उनके द्वारा फोन कॉलर को बता दिए और जब फोन कटा तो उनके खाते से तीन ट्रांजक्शन अस्सी हजार, 81 हजार और सात सौ बीस रुपये के हो चुके थे। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भूलकर भी न करें ऐसी गलती, किसान के खाते से उड़ाए 97 हजार रुपए

इसके बाद पीड़ित फतेहपुर भादो स्थित पीएनबी की शाखा पहुंचे और पासबुक की एंट्री कराई, इससे पता चला कि उनके खाते से कुल एक लाख 61 हजार सात सौ बीस रुपये की निकासी हुई है। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि साइबर सेल में तैनात पुलिसकर्मी के अनुसार उनके खाते से मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से रकम उड़ाई गई हैं। यह रकम झारखंड में बैठे ठग ने पार की है। थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।

स्कूटर बेचने का झांसा देकर की 32 हजार की ठगी
तीन दिन पहले भी छुटमलपुर की आर्य नगर कॉलोनी निवासी नितिन से ओएलएक्स पर स्कूटर बेचने के नाम पर सेना का जवान बन कर एक ठग ने 32 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस मामले का भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और बैंक अफसरों का कहना है कि लोग इस तरह की फर्जी बैंक कॉल और साइट के झांसे में न आएं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed