फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The commissioner and DM have launched conservation and promotion works in Muzaffarnagar

यहां पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियां, कमिश्नर बोले- जिले में तीन हजार एकड़ प्राकृतिक संपदा

Fri, 15 Nov 2019 12:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Nov 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
The commissioner and DM have launched conservation and promotion works in Muzaffarnagar
कमिश्नर और डीएम ने किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में गंगा बैराज के पास स्थित हैदरपुर वेटलैंड के संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। सहारनपुर कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि जिले में तीन हजार एकड़ प्राकृतिक संपदा है। यहां प्रवासी व स्थानीय पक्षियों की लगभग 250 से अधिक प्रजातियां हैं। गत वर्ष यहां 19,500 पक्षियों की गणना की गई थी। उन्होंने दूरबीन से पक्षियों को भी देखा। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में 36 डॉल्फिन पाई गई हैं। घड़ियाल भी छोड़े गए हैं और कछुओं की भी प्रजातियां हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि प्रकृति को नजदीक से देखें और इससे सीखें। यहां पर व्यू प्वाइंट भी बनाए गए हैं। जनपद में तीन हजार एकड़ की प्रकृतिक संपदा है। यहां शुद्धता है, तभी पक्षी यहां पर आते हैं। पक्षियों के लिए घोसलों की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Exclusive: मेहमान परिंदों से गुलजार हुआ हस्तिनापुर वन्य जीव विहार, पहुंचे 20

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि यहां पर घूमने व बैठने के लिए प्राकृतिक स्थान है। सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। अवशेष कार्य को शीघ्र ही पूर्ण करा लिया जाएगा। कमिश्नर और डीएम ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिग व मॉडल का निरीक्षण कर उन्हें प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वन संरक्षक सहारनपुर वीके जैन, डीएफओ सूरज, सचिव एमडीए महेंद्र प्रसाद, एसडीएम जानसठ अनुज मलिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कंट्री हेड सुरेश बाबू, संजीव यादव, योगिता सिंह, लोहिया, एसडीओ पीएस मथुरिया, रेंजर मनोज कुमार बलोदी, राज सिंह, कुलदीप सिंह, मोहन कुमार बहुखंडी, डीआईओएस गजेंद्र कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

तैनात किए जाएंगे नेचर गाइड 
कमिश्नर ने बताया कि वेटलैंड पर घूमने व पक्षियों की जानकारी देने के लिए नेचर गाइड की व्यवस्था की जाएगी। अध्यात्म के लिए ओपन प्लेटफार्म और पक्षियों की जानकारी के लिए एक बर्ड गाइड का प्रकाशन भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में पेंटिंग एवं मॉडल प्रतियोगिता में मीरापुर के बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की समर जैदी, ईसा अंसारी व राहील, ज्ञानस्थली पब्लिक की शुभि गुप्ता, प्रशांत व कृष्णा, शिखर शिक्षा सदन के सौरभ, तान्या व इनाना जैदी और फैजान जूनियर हाईस्कूल की सादिया, आस मोहम्मद व उज्मा को क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम का संचालन नाहर सिंह टिकौला ने किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed