फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The anger of the people boiled over due to sewer choke

सीवर चोक होने पर उबला लोगों का गुस्सा

Mon, 09 Dec 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
The anger of the people boiled over due to sewer choke
सीवर चोक होने पर उबला लोगों का गुस्सा
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। जिटौली रोड स्थित श्रद्धापुरी डबल स्टोरी में सीवर चोक होने से लोगों के घरों में पानी भर रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार को नगर निगम और एमडीए के खिलाफ हंगामा कर प्रदर्शन किया।

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि दो साल से सीवरों की सफाई नहीं हुई है। सीवर चोक होने से घरों का पानी नहीं निकल रहा है। गंदगी के कारण सांस लेना भी दूभर हो रहा है। लोगों ने बताया कि वह इस संबंध में पार्षद मुनीष पंवार से लेकर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, नगर निगम, एमडीए से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। आरोप लगाया कि निगम के सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर से समस्या बताते हैं तो वह सफाई करने के लिए पैसा मांगता है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे नगर निगम व एमडीए के खिलाफ धरना शुरू करेंगे। कल्पना पांडे, कृष्णा, ममता रानी, सुधा, राखी, बबीता, चेतना, रामवती, ईश्वर सिंह, पीयूष मित्तल, राम प्रसाद यादव, आयुष, सुबोध एडवोकेट, तेजपाल सिंह, परविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed