{"_id":"623cd36885e1781f552b7d04","slug":"textile-businessman-s-minor-daughter-missing-kidnapping-report-city-news-mrt581706173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: लापता हुई कपड़ा कारोबारी की नाबालिग बेटी, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: लापता हुई कपड़ा कारोबारी की नाबालिग बेटी, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 25 Mar 2022 09:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 09:26 AM IST
सार
कपड़ा कारोबारी की बेटी लापता हो गई है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने कारोबारी की बेटी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कपड़ा कारोबारी की 14 साल की लड़की मंगलवार शाम से लापता है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वह घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे जाती दिख रही है। परिजनों ने लड़की को आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये भी उसे ढूंढने की कोशिश की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी उपलब्धि: मेरठ के शीशराम ने जीता पीएम मोदी का दिल, दिलचस्प है सेना के टैंक ठीक करने से पद्मश्री तक का सफर, तस्वीरें
विज्ञापन
परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। वह कई दिन से खामोश थी, ज्यादा बात नहीं कर रही थी। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि पुलिस टीम लगी है, जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ