फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Terrorist input: Vigilance on Kanwar Yatra, police alert in Meerut

आतंकी इनपुट : कांवड़ यात्रा पर चौकसी, पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर पैनी नजर

Tue, 05 Jul 2022 01:14 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Jul 2022 01:14 AM IST
सार

भड़काऊ पोस्ट डालने पर परतापुर, सरूरपुर व फलावदा समेत कई थानों में मुकदमे पंजीकृत हुए हैं। इस तरह की गतिविधियों से माहौल खराब हो रहा है।

विज्ञापन
Terrorist input: Vigilance on Kanwar Yatra, police alert in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आतंकी इनपुट के बाद कांवड़ यात्रा पर कड़ी चौकसी होगी। उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या होने के बाद उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी है। सोशल मीडिया पर रोजाना भड़काऊ पोस्ट डाली जा रही हैं। पुलिस उन पर रिपोर्ट दर्ज कर रही है। पोस्ट डालने वाले कई लोगों के अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा को लेकर रोजाना पुलिस-प्रशासन के अफसर मीटिंग कर रहे है। लखनऊ से रोजाना इसकी रिपोर्ट मांगी जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उदयपुर की घटना के बाद भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थक बताकर लोग रोजाना पोस्ट डाल रहे हैं। मेरठ में भी भड़काऊ पोस्ट डालने पर परतापुर, सरूरपुर व फलावदा समेत कई थानों में मुकदमे पंजीकृत हुए हैं। इस तरह की गतिविधियों से माहौल खराब हो रहा है। आगामी कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया का इनपुट मिलने पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी गंभीर है। 
विज्ञापन


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी पुलिस को अलर्ट किया है। उन्होंने पुलिस से कहां कि कांवड़ यात्रा को चुनौती मानकर तैयारी करो। तीन दिन से वह लगातार कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर रहे है। गंगनहर पटरी से लेकर सुरक्षा मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे के पुख्ता इंतजाम करने की बात कहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Murder: पहले यश का मर्डर, फिर बोरे में बंद कर ठेले पर ले गए थे शव, खौफनाक है हत्या का राज

अबकी बार दोगुना रहेगा पुलिस फोर्स 
कोविड के चलते दो साल कांवड़ यात्रा नहीं हुई। इसको देखते अबकी बार कांवड़ लाने वालों की संख्या ज्यादा होने की संभावना है। इसको लेकर गांव-गांव में सर्वे भी हो रहा है। कांवड़ यात्रा का रुझान देखते हुए अबकी बार पूर्व से दोगुना फोर्स लगाने की बात चल रही है। मेरठ, मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद सहित कई जिले के पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने फोर्स की डिमांड के लिए शासन को चिट्ठी भी लिख दी है। पीएसी, आरएएफ के अलावा आर्मी को भी लगाने की बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed