Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Elections: SP has prepared a list of 52 seats; Congress says no agreement on 67 seats

यूपी चुनाव: सपा का 26 सीटों का फॉर्मूला, कांग्रेस ने खीचीं 67 की लक्ष्मण रेखा; अब तीन नेताओं पर टिका फैसला!

Wed, 25 Nov 2026 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Nov 2026 06:03 AM IST
सार

सार्वजनिक रूप से सपा कांग्रेस को 26 सीटें देने की बात कह रही है, लेकिन भीतरखाने उसने 52 सीटों की सूची तैयार कर रखी है।

विज्ञापन
UP Elections: SP has prepared a list of 52 seats; Congress says no agreement on 67 seats
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सीट बंटवारे में समाजवादी पार्टी ने अपना फार्मूला और कांग्रेस ने अपनी लक्ष्मण रेखा तय कर दी है। सार्वजनिक रूप से सपा कांग्रेस को 26 सीटें देने की बात कह रही है, लेकिन भीतरखाने उसने 52 सीटों की सूची तैयार कर रखी है। उधर कांग्रेस ने मंगलवार की बैठक में अपनी अंतिम सूची सपा को थमा दी और साफ कर दिया कि 67 सीटों पर कोई समझौता नहीं होगा।

विज्ञापन


दिल्ली में दूसरे दौर की बातचीत करीब साढ़े तीन घंटे चली, पर दोनों दल अपनी जगह से नहीं हिले। सूत्रों के मुताबिक, अब आगे की बातचीत शीर्ष स्तर पर होगी और आखिरी फैसला राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव के बीच होगा। 
विज्ञापन


सपा जमीनी हैसियत के आधार पर टिकट देने की बात कर रही है। उसका संदेश है कि 2022 में सिर्फ दो सीटें जीतने वाली कांग्रेस हकीकत समझे। कांग्रेस भी दबकर समझौता करने के मूड में नहीं है और सम्मानजनक हिस्सेदारी पर अड़ी है। अगली बैठक की तारीख अभी तय नहीं है। सपा के पास 52 का दायरा है और कांग्रेस 67 की लक्ष्मण रेखा खींचे बैठी है। ऐसे में यह फासला अब राहुल, प्रियंका और अखिलेश की मुलाकात से ही पटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा का फार्मूला : 26 से शुरुआत, 52 तक दायरा
सपा की पूरी रणनीति 2022 के नतीजों पर टिकी है। उस चुनाव में कांग्रेस 399 सीटों पर लड़ी थी, सिर्फ दो जीत पाई थी, उसे करीब 2.33 फीसदी वोट मिले थे और 387 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। रामगोपाल यादव का तर्क है कि गठबंधन में हारने वाली सीटें नहीं दी जा सकतीं।

  • इसी आधार पर 26 सीटों का प्रस्ताव बना है। इनमें कांग्रेस की 2022 में जीती दो सीटें रामपुर खास और फरेंदा हैं। मथुरा, खैरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर वे चार सीटें हैं, जहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। बाकी 20 सीटें ऐसी हैं, जहां सपा को 60 से 70 हजार वोट मिले थे और कांग्रेस करीब दो हजार पर सिमट गई थी। 
  • सपा ने संकेत दिया है कि बातचीत आगे बढ़ी तो संख्या बढ़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक, यह बढ़ोतरी 52 सीटों की सूची के रूप में पहले से तैयार है। यानी सपा 26 से आगे बढ़ सकती है, पर 52 से आगे जाने के मूड में नहीं है।

कांग्रेस की लक्ष्मण रेखा: 67 सीटें, तीन लोकसभा क्षेत्र
कांग्रेस 2022 की बजाय 2024 के लोकसभा नतीजों को आधार बना रही है, जब उसने सपा के साथ 17 सीटों पर लड़कर छह जीती थीं। उसकी मांग का आंकड़ा 181 से घटकर 130 और 120 तक आया है, लेकिन असली मोलभाव उसकी श्रेणीवार सूची से तय होगा। 

  • सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने 46 सीटें ए श्रेणी में और 21 सीटें बी श्रेणी में रखी हैं। कुल 67 सीटें, जिन्हें वह किसी हाल में नहीं छोड़ना चाहती। बाकी करीब 64 से 65 सीटों पर पार्टी लचीला रुख अपनाने को तैयार है।
  • इस लक्ष्मण रेखा के केंद्र में गांधी परिवार की मानी जाने वाली अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटें हैं। इनके साथ इमरान मसूद का सहारनपुर भी है। इन तीनों क्षेत्रों की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने दावा ठोककर साफ कह दिया है कि वह पीछे नहीं हटेगी। सपा के 26 के प्रस्ताव में अमेठी और रायबरेली की 10 सीटों में से सिर्फ जगदीशपुर है।

रामगोपाल बोले, महीना भर कौन लगाएगा
बैठक के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि हर सीट पर बहुत सकारात्मक तरीके से चर्चा हुई है। 403 सीटें बहुत होती हैं, इसलिए अभी पूरी चर्चा नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि किसी ने खुद कोई सीट नहीं मांगी है और सभी सीटों पर चर्चा हुई है।  जब तक फैसला नहीं होता, वार्ता चलती रहेगी। उन्होंने कहा,  अगली बैठक बहुत जल्दी होगी। महीना भर कौन लगाएगा, बहुत जल्दी हो जाएगा।" उन्हें दो-तीन दिन में कांग्रेस के जवाब की उम्मीद है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि नतीजे पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। सीट बंटवारे का मुख्य आधार जीत की संभावना होगी और दोनों दलों को एक-दूसरे को जगह देनी होगी।

कांग्रेस किसी से भीख नहीं मांग रही : इमरान मसूद
सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी किसी से भीख नहीं मांग रही है। उन्हाेंने कहा, मुझे नहीं पता कि स्प्ज्ञ की यह पेशकश कब आई और किसे मिली। सीट मांगने और गठबंधन में सहयोग करने के बीच अंतर होता है। गठबंधन में किसी को कुछ मांगने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि दोनों दल आपसी सहमति और सहयोग से फैसला करते हैं।



एक-दो दिन में साफ हो जाएगी स्थिति : इकरा हसन
सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि अब तक दोनों दलों के बीच बातचीत सार्थक और सकारात्मक है। दोनों पार्टियों का नेतृत्व मिलकर अंतिम फैसला लेगा। दोनों दलों के पास अपने-अपने प्रस्ताव हैं। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में सीट बंटवारे को लेकर स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed