कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया, खुफिया विभाग अलर्ट, सुरक्षा में तैनात रहेंगे पांच हजार जवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा पर आतंकी साये के इनपुट को देखते हुए खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। कांवड़ यात्रा के लिए एटीएस समेत आरएएफ मांगी गई है। गुरुवार को कांवड़ सेल के नोडल अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का प्लान बनाकर उच्च अधिकारियों के अलावा लखनऊ मुख्यालय को भेज दिया।
कांवड़ सेल के नोडल अधिकारी एसपी सिटी रणविजय सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन में कांवड़ यात्रा को लेकर मीटिंग की। इस दौरान चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग, एनएच-58, औघड़नाथ मंदिर, दिल्ली रोड और शहर के अलावा अन्य स्थानों पर का कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार किया। सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए। एसपी सिटी ने बताया कि शिवरात्रि नौ अगस्त की है। आठ अगस्त की रात से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। एसपी सिटी का कहना है कि 25 जुलाई तक ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया जाएगा।
एटीएस की पांच टीमें मांगी
एसपी सिटी के अनुसार लखनऊ मुख्यालय को पत्र लिखकर कांवड़ यात्रा के लिए एटीएस की पांच टीमें और पैरामिलेट्री फोर्स मांगी गई है। इसमें कहा गया कि कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर में लाखों कांवड़िये जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर और कैंट क्षेत्र में एटीएस की दो टीमों की जरूरत है। जबकि तीन हाईवे और अन्य स्थानों के मूवमेंट के लिए चाहिए।
पढ़ें : कांवड़ यात्रा के लिए 'वरदान' ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे, आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
आरएएफ समेत 5000 जवान लगेंगे
कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच एडिशनल एसपी, 30 सीओ, 70 थाना प्रभारी/ इंस्पेक्टर, 350 दरोगा, 350 एचसीपी, 2250 कांस्टेबल, 260 महिला दरोगा/ कांस्टेबल, 350 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए 100 एचएचएमडी यंत्र, 40 फायर टैंकर, नौ कंपनी पीएसी, चार कंपनी आरएएफ/ पैरामिलेट्री, दो प्लाटून पानी के लिए गोताखोर की मांग की गई है।
यातायात व्यवस्था को लेकर लिखा पत्र
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने यातायात व्यवस्था को लेकर सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि ट्रैफिक में महिला पुलिसकर्मियों का छोड़कर सिर्फ 130 ट्रैफिक पुलिसकर्मी हैं, ऐसे में दूसरे जिलों की ट्रैफिक पुलिस बुलाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/