फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenage girl sexually assaulted in Meerut, case registered against six including doctors for getting abortion

यूपी: किशोरी के साथ दरिंदगी, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, समझौते को लेकर बैठी पंचायत, अब हुई बड़ी कार्रवाई

Wed, 27 Sep 2023 12:43 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Sep 2023 12:43 AM IST
सार

Meerut News : किशोरी के साथ पहले दरिंदगी की गई। फिर उसका गर्भपात करा दिया। इस मामले में पीड़ित पर समझौता करने लिए गांव में पंचायत भी बैठी थी। अब पुलिस ने दो डॉक्टरों समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Teenage girl sexually assaulted in Meerut, case registered against six including doctors for getting abortion
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई को मारने की धमकी देकर किशोरी के साथ कई माह तक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। साथ ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। वहीं, मामले में दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात करने वाले दो चिकित्सकों सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में गांव में पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने के लिए पंचायत भी हुई। पंचायत में पीड़ित पक्ष ने समझौते से मना कर दिया।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, गांव में सोनू नाम का युवक करीब छह माह से किशोरी के भाई की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। इस बीच किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी सोनू सरधना के बिनौली रोड स्थित श्रीरामसिंह नर्सिंग होम पर गर्भपात कराने के लिए पहुंचा। आरोप है कि अस्पताल के संचालक डॉ. विपिन व डॉ. कादिर ने कुछ रकम लेकर चार माह का गर्भपात करा दिया था। किशोरी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात की जानकारी होने पर मां ने तहरीर दी थी।

विज्ञापन

पुलिस ने सोनू, रोहित, डॉ. विपिन, डॉ. कादिर, मोनू व राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पीड़ित पक्ष पर दबाव के लिए पंचायत करते रहे। इसमें परिजनों ने समझौते से मना कर दिया।

समझौता होने पर मां ने दी आत्महत्या की चेतावनी
पीड़िता की मां ने भी समझौता होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। वहीं, मामले में दबाव बढ़ता देख पुलिस मुख्य आरोपी सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। गर्भपात करने वाले चिकित्सकों की रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान

विज्ञापन

अस्पताल में मानकों की जांच के लिए कमेटी गठित
श्रीराम सिंह नर्सिंग होम पर एक साल पहले तत्कालीन एसडीएम ने छापेमारी करते हुए सील लगाई थी। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग से साठगांठ करते हुए अस्पताल में गर्भपात कराने का धंधा चल रहा था। इसके अलावा अस्पताल संचालक पर कई बार गंभीर आरोप लग चुके हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: तन पर वर्दी पर मन खुश नहीं, दरोगा ने इस्तीफे में लिखी ऐसी बात, हर कोई हैरान, खूब चर्चा में है मामला

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि अस्पताल में मानकों की जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed