फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sub Inspector Vinod Sharma resigned from UP Police, Baghpat SP is surprised by this decision

यूपी: तन पर वर्दी पर मन खुश नहीं, दरोगा ने इस्तीफे में लिखी ऐसी बात, हर कोई हैरान, खूब चर्चा में है मामला

Tue, 26 Sep 2023 08:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Sep 2023 08:56 PM IST
सार

Baghpat News : इंजीनियरिंग करने के बाद विनोद शर्मा सैमसंग कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी करने लगे। इसके बाद यूपी पुलिस में एसआई भर्ती हो गए। लेकिन अब दरोगा के पद से भी इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे में यह बड़ी वजह बताई है। 

विज्ञापन
Sub Inspector Vinod Sharma resigned from UP Police, Baghpat SP is surprised by this decision
बागपत में दरोगा विनोद शर्मा ने इस्तीफा दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवार के लिए समय नहीं मिलने की बात कहकर एसआई ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। वह तीन साल पहले सैमसंग कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर की 94 हजार रुपये की नौकरी छोड़कर यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। उधर, एसआई के नौकरी छोड़ने का मामला मंगलवार को सुर्खियों में रहा।

विज्ञापन


यूपी के अलीगढ़ जनपद के गोंडा गांव के रहने वाले विनोद शर्मा इंजीनियरिंग करने के बाद सैमसंग कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी कर रहे थे। उन्होंने यूपी पुलिस में एसआई की भर्ती के लिए तैयारी की और वर्ष 2020 में एसआई भर्ती हो गए। ट्रेनिंग के बाद बागपत जिले में तैनात हो गए और वह कई जगह चौकी प्रभारी रहे।

विज्ञापन

पुलिस की नौकरी में अधिक व्यस्तता के कारण परिवार के लिए समय नहीं मिलने पर एसआई विनोद शर्मा ने तीन साल बाद ही नौकरी छोड़ने का मन बनाया और अपना इस्तीफा एसपी अर्पित विजयवर्गीय को सौंप दिया। जिसमें उन्होंने परिवार के लिए कम समय मिलने की परेशानी बताई। एसआई विनोद शर्मा का कहना है कि इस्तीफा देने के बाद वह तीन दिन की छुट्टी पर गांव आ गए हैं। इस्तीफा मंजूर होने के बाद प्राइवेट नौकरी करेंगे।

छुट्टी नहीं मिलने के कारण नौकरी छोड़ने की चली चर्चा
एसआई विनोद शर्मा के इस्तीफा देने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि उन्होंने छुट्टी नहीं मिलने के कारण इस्तीफा दिया है। जिसको लेकर विनोद शर्मा ने बातचीत में कहा कि छुट्टी की कोई बात नहीं है और वह केवल परिवार के लिए समय चाहते है, इसलिए इस्तीफा दिया है। एसपी को दिए इस्तीफे में भी उन्होंने यही कारण लिखा है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान

विज्ञापन

एसआई ने परिवार के लिए समय नहीं मिलने का कारण बताकर इस्तीफा दिया है। जिसमें एसआई और उसके परिवार वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे कि वह किसी के दबाव में तो इस्तीफा नहीं दे रहे। इसके बाद फाइल शासन को भेजी जाएगी और वहां से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी

यह भी पढ़ें: 
नहीं देखा होगा इतना डेंजर दृश्य: गीदड़ को पूरा निगल गया अजगर, फिर मुंह से निकाला बाहर, ग्रामीण रह गए सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed