फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl creates sensation by calling her pakistani, intelligence-agencies identify her as Meerutian

मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान

Tue, 26 Sep 2023 10:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Sep 2023 10:27 AM IST
सार

मेरठ में खुफिया विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक लड़की ने कॉल करके बताया कि वह पाकिस्तान से आई है और उसे मुंबई जाना है। काफी मशक्कत के बाद खुफिया विभाग लड़की का पता कर पाया और उसे लंबी पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
girl creates sensation by calling her pakistani, intelligence-agencies identify her as Meerutian
कॉल

विस्तार

सोमवार को जीआरपी थाने में पाकिस्तानी लड़की से पूछताछ का मामला शहर में आग की तरह फैल गया। देर रात जांच के बाद पता चला कि किशोरी पाकिस्तान की नहीं मेरठ की रहने वाली है। एलआईयू ने फोन पर उसके भाई से संपर्क किया तो किशोरी के मानसिक रूप से बीमार होने की जानकारी मिली। मेरठ के कोतवाली नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है।

विज्ञापन


मुरादाबाद के कटघर निवासी निखिल शर्मा (27) को रविवार को वह देहरादून स्टेशन पर मिली थी। किशोरी ने निखिल को बताया कि वह पाकिस्तान से फ्लाइट के जरिये दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। उसे मुंबई अपने मामा के यहां जाना है लेकिन पासपोर्ट और रुपये चोरी हो गए हैं। दिल्ली से बस में बैठी तो देहरादून पहुंच गई। किशोरी ने निखिल से मदद मांगी तो वह उसे ट्रेन में बैठाकर मुरादाबाद ले आया।

विज्ञापन

यहां सोमवार सुबह उसने अपनी मुंह बोली बहन पारुल के घर किशोरी को छोड़ा और उससे पूछताछ करने के लिए कहा। किशोरी ने अपने नाम के अलावा पता कराची पाकिस्तान बताया। वह माता-पिता का नाम और फोन नंबर नहीं बता पाई।

निखिल और उसकी मां शाम को किशोरी को जीआरपी थाने लेकर पहुंचे। जीआरपी की पूछताछ में निखिल ने कहा कि वह मदद के लिए किशोरी को घर ले गया था। जीआरपी ने देर रात तक युवक के बयान दर्ज किए और किशोरी को महिला कांस्टेबल की देखरेख में रखा।

सूचना पर एलआईयू की टीम ने जीआरपी थाने पहुंचकर युवती से पूछताछ की। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। किशोरी के पास से उसके भाई का मोबाइल नंबर मिला। इस पर संपर्क किया तो पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है।

पता चला कि उसका असली नाम कुछ और है। उसने पहले अपना गलत नाम बताया था। पुलिस ने उसके परिजनों को मुरादाबाद बुलाया है। इसके अलावा निखिल व किशोरी से देर रात तक पूछताछ की जाती रही। इसके बाद परिजनों के पहुंचने पर किशोरी को उन्हें सौंप दिया गया।

12वीं की छात्रा है किशोरी
मेरठ निवासी किशोरी 12वीं की छात्रा है। उसने निखिल को बताया था कि वह पाकिस्तानी के कराची की नागरिक है। भारत में अपने मामा के अलावा एक सहेली का भी जिक्र किया। उधर, निखिल का कहना है कि वह शिमला से लौटते समय बस से देहरादून पहुंचा था, वहां से उसका ट्रेन में मुरादाबाद के लिए रिजर्वेशन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed