Suicide: ट्रेन से गिरी नहीं थी कीर्ति, कूदकर की थी खुदकुशी, ट्रैक पर पड़ा मिला था शव
मेरठ की छात्रा कीर्ति का शव रविवार शाम चार बजे यहां जेल चुंगी पर आशा नगर स्थित घर पहुंचा। बेटी के शव को देख उनकी मां नीतू बेसुध हो गई। बेटी पढ़ने में होशियार थी लेकिन ऐसा क्या हुआ कि आखिरी उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छटीकरा में मेरठ की छात्रा कीर्ति पुत्री नरेंद्र सिंह ट्रेन से नहीं गिरी थी, बल्कि उसने कूदकर अपनी जान दी थी। जैत पुलिस ने अपनी जांच के आधार पर यह दावा किया है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, यह भी पता चला है कि कीर्ति बिना बताए ही घर से निकली थी। उसने आखिरी बार मामा विकास से फोन पर बात की थी। अभी खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
प्रभारी निरीक्षक अरुण पंवार ने बताया कि छात्रा की ट्रेन से गिरकर मौत नहीं हुई, बल्कि उसने कूदकर खुदकुशी की है। छात्रा के पास से मिले आई कार्ड से उसकी पहचान की गई। छात्रा के पास मेरठ से दिल्ली तक का टिकट मिला है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
वहीं, छात्रा का शव रविवार शाम चार बजे यहां जेल चुंगी पर आशा नगर स्थित घर पहुंचा। बेटी के शव को देख उनकी मां नीतू बेसुध हो गई। वहीं, पिता नरेंद्र और छोटे भाई भी बिलखते रहे। बाद में सुरजकुंड पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कीर्ति गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उनके पिता नरेंद्र सिंह स्टेशनरी कारोबारी हैं। उनकी पत्नी नीतू सदर तहसील में लिपिक हैंं। परिजनों के अनुसार कीर्ति पढ़ाई में होशियार थी।
यह भी पढ़ें: Meerut: फर्जी IPS बन रौब गालिब करने वाली जोया खान के घर से मिली लाल-नीली बत्ती, सामने आए नए कारनामे
मथुरा क्यों पहुंची, पता नहीं
कीर्ति मथुरा क्यों और कैसे पहुंची, इस बारे उनके परिजनों और मामा को भी नहीं पता। यहां मौजूद हर कोई यही सवाल जानने को उत्सुक था कि कीर्ति आखिर मथुरा ही क्यों पहुंची। कीर्ति के मोबाइल में आखिरी कॉल उनके मामा विकास की मिली है। इससे पहले उसने किससे बात की है, यह राज अब उसके मोबाइल की पड़ताल से ही खुल सकेगा।
मामा से कहा था...सॉरी मैं इस दुनिया को छोड़कर जा रही हूं
शनिवार को कीर्ति घर से विवि जाने के लिए निकली थीं। कीर्ति ने दोपहर बाद पौने तीन बजे अपने मामा विकास को फोन किया था। उनसे कहा था...मामा सॉरी, मैं इस दुनिया को छोड़कर जा रही हूं। इसके बाद मामा ने कई बार फोन पर संपर्क का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद रहा।
उन्होंने मामले की जानकारी कीर्ति के माता-पिता को दी। परिजनों ने बेटी के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो वह मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में मिली। उन्होंने जैत थाने की पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने रेलवे ट्रैक से एक छात्रा का शव बरामद होने की बात कही। पुलिस ने छात्रा के बैग से मिली आईडी के आधार पर उसका नाम कीर्ति बताया था। इसके बाद परिजन यहां से रवाना हो गए।