फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugarcane safety meeting for crushing session on 14

पेराई सत्र के गन्ना सुरक्षण बैठक 14 को

Tue, 10 Sep 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane safety meeting for crushing session on 14
मेरठ। आगामी पेराई सत्र 2019-20 के लिए गन्ना सुरक्षण बैठकों की घोषणा हो गई है। मेरठ मंडल की सुरक्षण बैठक 14 सितंबर को लखनऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान डालीबाग में होगी। हालांकि किसानों ने बैठक लखनऊ में होने पर विरोध जताया है। उनका कहना है कि सुरक्षण बैठक मंडल स्तर पर होनी चाहिए, ताकि बैठक में किसान अपना पक्ष रख सकें। लखनऊ बैठक में चुनिंदा किसान ही जा पाते हैं। संयुक्त गन्ना आयुक्त विश्वेश कनौजिया ने बताया कि गन्ना पेराई सत्र 2019-20 की सुरक्षण बैठक 12 सितंबर को सहारनपुर मंडल से शुरू हो रही है। इसके बाद 14 सितंबर को मेरठ मंडल की बैठक होगी। सुरक्षण बैठक की जानकारी भी सभी उप गन्ना आयुक्त कार्यालयों और शुगर मिलों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

मंडल पर बैठक करने की मांग फिर उठी
गन्ना सुरक्षण बैठक पहले मंडल स्तर पर कराई जाती थी। इस बैठक में किसान अपनी समस्याएं रखते थे। अधिकारी समाधान का प्रयास कराते थे। लेकिन कई साल से गन्ना सुरक्षण बैठक लखनऊ में हो रही है। इस बैठक में गन्ना राजनीति से जुड़े कुछ किसान और मिल प्रतिनिधि ही जा पाते हैं। आम किसान अपनी बात कहने से वंचित हो जाता है। प्रदेश संगठन महासचिव डॉ. राजकुमार सांगवान का कहना है कि विपक्ष में बैठकर भाजपा विधायक के तौर पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा सुरक्षण बैठक मंडल स्तर पर करने की मांग किया करते थे। लेकिन पिछले तीन पेराई सत्र से वे गन्ना मंत्री हैं और बैठक लखनऊ में हो रही है। कोई भी पार्टी या नेता किसानों के साथ नहीं खड़ा है। रालोद इसकी कड़ी आलोचना करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed