फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students were made aware about the Nari Shakti Vandan Act.

Meerut News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Fri, 17 Apr 2026 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware about the Nari Shakti Vandan Act.
राजकीय महाविद्यालय में जागरूकता रैली निकलते छात्र स्रोत कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। राजकीय महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विचार गोष्ठी, मानव शृंखला और जागरुकता पदयात्रा आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं को अधिनियम के प्रावधानों, महत्व और सामाजिक प्रभाव की जानकारी दी गई।

प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह समाज में समानता और न्याय की स्थापना को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से महिला अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। संगोष्ठी में डॉ. रेनू जैन ने अधिनियम को महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनू सिंह ने इसे ऐतिहासिक कदम कहा।
विज्ञापन

प्राचार्य के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई। इससे अधिनियम का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। नगर पंचायत क्षेत्र में जागरूकता पदयात्रा भी निकाली गई। इसमें प्रतिभागियों ने आमजन को इस कानून के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय परिवार ने नारी सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

राजकीय महाविद्यालय में जागरूकता रैली निकलते छात्र स्रोत कॉलेज

राजकीय महाविद्यालय में जागरूकता रैली निकलते छात्र स्रोत कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed