फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   strike of contcructual employes

विद्युत निगम के कर्मचारियों ने भाजपा पिछडा मोर्चा के नगर अध्यक्ष की विधायक को पत्र भेजकर की शिकायत

Sat, 20 Jul 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
strike of contcructual employes
संविदा कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। गंगनहर पुल के निकट स्थित बिजलीघर पर शुक्रवार को विद्युत निगम के संविदाकर्मी लाइनमैन एकत्रित हुुए। उन्होंने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नगराध्यक्ष पर धमकाने का आरोप लगाया। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र विधायक संगीत सोम के नाम लिखा। जिसमें कार्रवाई कराए जाने की मांग की। वहीं, कार्रवाई नहीं होने पर विद्युत आपूर्ति ठप कर हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है।

गंगनहर बिजलीघर के कर्मचारियों ने शुक्रवार को बताया कि कुछ महीने से विक्की सैनी कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर रहा है। इतना ही नहीं धमकी भी दे रहा है। विक्की सैनी भाजपा पिछड़ा मोर्चा में नगर अध्यक्ष है। बिजलीघर पर आते ही काम बताने लगता है और नहीं करने पर भुगतने की धमकी देता है। जिससे कर्मचारी मानसिक तनाव झेल रहे हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को एक कर्मचारी के साथ फिर से अभद्रता की। जिससे कर्मचारियों में रोष फैल गया। उन्होंने इसकी शिकायत विधायक संगीत सोम की। व्यवहार में सुधार नहीं होने पर कर्मचारियों ने काम ठप करके हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को भी नाराज कर्मचारियों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। इस मौके पर नितिन कुमार, दुष्यंत कुमार, अनिल कुमार, जयपाल आदि मौजूद रहे। उधर, इस संबंध में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विक्की सैनी का कहना है कि गंगनहर पुल के निकट उनका नलकूप है। उसकी विद्युत लाइन करीब एक सप्ताह से खराब है। कई बार लाइन ठीक करने के लिए कहा तब भी लाइन ठीक नहीं कराई गई। इसकी बृहस्पतिवार को उच्चा अधिकारियों से शिकायत की। इसके चलते संविदाकर्मी अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। शिकायत के बाद आज भी उनके नलकूप की लाइन ठीक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed