फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Steroid injection recovered from Kankarkheda failed in investigation

कंकरखेड़ा से बरामद स्टेरॉयड इंजेक्शन जांच में निकले फेल

Sun, 30 Oct 2022 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Steroid injection recovered from Kankarkheda failed in investigation
कंकरखेड़ा से बरामद स्टेरॉयड इंजेक्शन जांच में निकले फेल
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा में करीब सवा दो माह पहले बरामद किए गए स्टेरॉयड के इंजेक्शन ड्रग्स विभाग की जांच में फेल निकले हैं। इनके सैंपल लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए थे, जिनमें से आठ सैंपलों में से चार मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें एक नकली है यानी उसमें जिस स्टेरॉयड या शक्तिवर्धक साल्ट के होने का जिक्र किया गया था वह था ही नहीं, जबकि तीन सैंपल मिसब्रांड निकले हैं, जिनमें जो रैपर पर लिखा हुआ था, वह सारे साल्ट मौजूद नहीं थे।
ड्रग्स इंस्पेक्टर पीयूष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर कार्रवाई की थी, लेकिन जांच में नकली या मानक में फेल होने की पुष्टि हो गई है, लिहाजा पहले से दर्ज एफआईआर में नकली और मिसब्रांड इंजेक्शन बेचने की एक धारा और जोड़ी जाएगी। स्टेरॉयड तो वैसे ही शरीर को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन अगर वह भी नकली हो तो यह तो और भी नुकसानदेह होगा। 20 अगस्त 2022 को कंकरखेड़ा के खड़ौली के पास भोला रोड स्थित एक मकान में पुलिस टीम ने छापा मारकर करीब सवा करोड़ रुपये कीमत का स्टेरॉयड और फूड सप्लीमेंट्स बरामद किए थे। अलमारी से 42 लाख रुपये बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा था। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने स्टेरॉयड और फूड सप्लीमेंट्स के नमूने लिए थे। इनमें से स्टेरॉयड के आठ नमूनों की रिपोर्ट आई है, जिनमें से चार फेल निकले हैं। स्टेरॉयड का इस्तेमाल करना दिल और गुर्दों को नुकसान पहुंचाता है। यह सेहत से खिलवाड़ है।
विज्ञापन

---
खैरनगर से बरामद फूड सप्लीमेंट्स की रिपोर्ट आनी बाकी
अगस्त माह में ही खैरनगर से भी एफएसडीए ने फूड सप्लीमेंट्स और शक्तिवर्धक इंजेक्शनों के नमूने लिए थे। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया था। इनकी रिपोर्ट का इंतजार है। इनमें मिलावट का संदेह जताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed