{"_id":"5d8e12db8ebc3e017e52c490","slug":"ssp-ajay-sahani-has-suspended-of-two-soldiers-in-meerut-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: एसएसपी अजय साहनी ने दो सिपाहियों को किया सस्पेंड, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: एसएसपी अजय साहनी ने दो सिपाहियों को किया सस्पेंड, ये था मामला
Sat, 28 Sep 2019 02:18 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एसएसपी ने एक माह पहले पशु चोर को उठाने वाले पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में लावड़ चौकी में तैनात दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। दोनों सिपाही शुक्रवार को कप्तान के समक्ष पेश हुए।
विज्ञापन
28 अगस्त की रात मीठेपुर मार्ग निवासी पशु चोर असलम भाटी को इंचौली पुलिस पकड़कर थाने ले जा रही थी। इस दौरान परिवार की महिलाओं ने सिपाहियों पर हमलाकर मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने 11 नामजद एवं सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
एसएसपी ने गुरुवार को घटना में लावड़ चौकी में तैनात सिपाही शक्ति एवं पोरिस को सस्पेंड कर दिया। सिपाहियों से मारपीट के मामले में पुलिस की कमजोर पैरवी ही सिपाहियों के निलंबन का कारण मानी जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो जिस जांच अधिकारी को इस मामले की जांच सौंपी गई उसने अपनी रिपोर्ट में असलम भाटी पर दर्ज पुराने मुकदमों का उल्लेख नहीं किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/