फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sri Ram katha in kalyan nagar

कथा से इंसान को होता है स्वयं का बोध

Sun, 08 Aug 2021 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sri Ram katha in kalyan nagar
श्रीराम कथा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव
विज्ञापन

मेरठ। कल्याण नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय श्री रामचरित्र मानस ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कथा व्यास पूज्य स्वामी अनंतानंद सरस्वती जी ने कहा कि श्रीराम कथा के वक्ता भगवान शिव हैं। श्रावण मास में भगवान शिव की प्रसन्ता के लिए हमें श्री रामचरित्र मानस का नित्य पाठ करना चाहिए। श्रीराम कथा से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
पूजन और आरती के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास सरस्वती ने कहा कि अगर कोई महापुरुष श्रीराम का गुणगान करते हैं तो उसका श्रवण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कथा के श्रवण से इंसान को स्वयं का बोध होता है। कथा जगत की चर्चा नहीं बल्कि आत्म चर्चा है। कथा के बीच प्रभु श्रीराम नाम का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

प्रथम दिन मनोज चौहान और रचना चौहान ने व्यास पूजन किया। मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव मित्तल ने शक्तिपीठ पर पधारे स्वामी जी का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरुण, राहुल, शकुंतला, शिवांगी, कंचन, शांभवी एवं धानवी आदि का सहयोग रहा। डॉ. गौरव मित्तल ने बताया कि 15 अगस्त तक नियमित रूप से कथा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed