फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Solver gang busted in lower PCS exam in Muzaffarnagar district

यूपी: लोअर पीसीएस परीक्षा में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2019 01:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Oct 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Solver gang busted in lower PCS exam in Muzaffarnagar district
पुलिस द्वारा पकड़े गए सॉल्वर गैंग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के नई मंडी पुलिस ने यूपीएसएसएससी (लोअर पीसीएस) की परीक्षा में पास कराने का ठेका लेकर सॉल्वर से परीक्षा दिलाने वाले गैंग का पकड़ा है। पुलिस ने ठेकेदार और सॉल्वर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लाख नकद, दो आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड व दो बाइक बरामद की गई हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि मंगलवार को शहर में कई केंद्रों पर यूपीएसएसएससी (लोअर पीसीएस) की परीक्षा थी। इसी दौरान गांधी कॉलोनी स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज में स्थित परीक्षा केंद्र पर स्क्वॉड टीम ने परीक्षा दे रहे ऋषभ कुमार को प्रवेशपत्र पर फोटो मिसमैच होने पर शक के आधार पर पकड़ा।

विज्ञापन

पूछताछ की गई तो युवक की पहचान बिहार के जनपद रोहताश के बघेला पोस्ट थाना क्षेत्र के गांव छनहा निवासी मुकेश के रूप में हुई, जो ऋषभ बनकर परीक्षा दे रहा था। सॉल्वर मुकेश से पूछताछ के बाद बिजनौर जनपद के मोहल्ला कुटिया निवासी अमित कुमार, विशेषांक व हरेंद्र सिंह और हीमपुर दीपा के गांव टूंगरी निवासी ऋषभ को भी गिरफ्तार किया गया। जबकि बिजनौर के ही मोहल्ला कुटिया निवासी विवेक हत्थे नहीं चढ़ा।

एसपी सिटी ने बताया कि जांच में पता चला कि बिजनौर निवासी अमित व फरार विवेक सॉल्वर गैंग चलाते हैं, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बिहार प्रांत से सॉल्वर्स को बुलाकर परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दिलाते हैं। पीसीएस लोअर के लिए आरोपियों ने तीन परीक्षार्थियों को पास कराने का ठेका आठ-आठ लाख में लिया था, जिनसे एक-एक लाख रुपये एडवांस लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed