Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   soil flow due to heavy rain, peoples worred

भारी बरसात से एनएच से मिट्टी का कटान, लोग हो गए परेशान

Sun, 08 Mar 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
soil flow due to heavy rain, peoples worred
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरसात में जगह-जगह हुआ मिट्टी का कटान। - फोटो : KITHOR
खरखौदा। रुक रुककर हो रही बारिश से निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह मिट्टी का कटान हो गया। इससे गांव फफूंड़ा में बाईपास के दोनों तरफ जाने वाली चकरोड पूरी तरह से बंद हो गई। साथ ही चकरोड के बीच में निर्माण कंपनी द्वारा विद्युत लाइन बिछाने के कारण किसान गन्ना सेंटर पर नहीं ले जा पा रहे हैं। किसानों ने इस मामले में एनएचएआई के परियोजना निदेशक से चकरोड को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

मेरठ से बुलंदशहर तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 235 का निर्माण चल रहा है। मेरठ से हापुड़ तक 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो गया है। फफूंडा, खरखौदा व कैली बाईपास पर कई जगह बाईपास की ऊंचाई 30 फीट से भी अधिक है। बाईपास व पूरे राजमार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी के कटान के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण हल्की सी बारिश में ही मिट्टी का कटान हो जाता है। मिट्टी खेतों में पहुंचने के कारण फसल खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि एनएचएआई के अधिकारी कई बार मिट्टी उठवा चुके हैं, इससे किसानों को बार-बार खेत समतल कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नहीं है पानी निकासी की उचित व्यवस्था
फफूंडा बाईपास की लंबाई करीब 2.75 किलोमीटर है। जिस समय बाईपास का निर्माण किया गया, उस समय बाईपास के दोनों तरफ आने वाले किसानों के खेतों की चकरोड समाप्त हो गई थी। इसमें एनएचएआई ने चकरोडों के बदले बाईपास के दोनों तरफ उचित रास्ता देने का वादा किया था, लेकिन निर्माण कंपनी ने बाईपास पर केवल 600 मीटर का ही सर्विस रोड दिया। अभी तक पूरा रास्ता नहीं बनाया गया है। तंग आकर किसानों ने बाईपास के दोनों तरफ अपने तरीके से ही कच्ची चकरोड तैयार करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान हो रहे परेशान
निर्माण कंपनी ने तीन दिन पहले बाईपास पर विद्युतीकरण को लेकर चकरोड की खुदाई करा दी। इससे तीन दिन से हुई बरसात में वहां जलभराव हो गया। अब चकरोड पूरी तरह सेे बंद हो गई। किसानों के खेतों तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। कई किसानों को रास्ता न मिलने के कारण एक माह से गन्ना खेतों में पड़ा सूख रहा

जल्द कराया जाएगा निर्माण
सड़क किनारे मिट्टी के कटान को रोकने के लिए सड़क के दोनों तरफ घास लगाई जा रही है। गांव फफूंड़ा की समस्या की उन्हें जानकारी है, लेकिन बार-बार बारिश होने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा है। चकरोड का निर्माण जल्द ही कराया जाएगा। -डीके चतुर्वेदी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed